Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2749474
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK War Update: पाकिस्तान के F-16 और JF-17 फाइटर जेट ढेर, जानें अभी तक का अपडेट

IND-PAK War Update: पाकिस्तान के F-16 और JF-17 फाइटर जेट ढेर, जानें अभी तक का अपडेट

IND-PAK War Update: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है. इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स को गिराया है और साथ ही कई ड्रोन्स को भी तबाह किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

IND-PAK War Update: पाकिस्तान के F-16 और JF-17 फाइटर जेट ढेर, जानें अभी तक का अपडेट

IND-PAK War Update: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार हमले जारी है. भारतीय सेना लगातार पाक के हमलों का जवाब दे रही है. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान एयर फोर्स के एक एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. इसके अलावा गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. लेकिन, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन को हवा में ही गिरा दिया.

पाकिस्तान का अहम विमान के एफ-16

गौरतलब है कि एफ-16 पाकिस्तान का एक मुख्य लड़ाकू विमान है, जो उसने अमेरिका से खरीदा था. जेएफ-17 भी पाकिस्तान के लिए एक अहम लड़ाकू विमान है. एफ-16 विमान को 1980 के दशक के आखिर में अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन से लिया गया था. 2019 में भारत के बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने इन्हीं विमानों का इस्तेमाल किया था.

भारत-पाकिस्तान वॉर के अपडेट्स

1-  भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उसकी एएडब्ल्यूएसीएस (Airborne Warning and Control System) को भी मार गिरायाय

Add Zee News as a Preferred Source

2- ड्रोन हमलों को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में नाकाम किया गया, और एक ड्रोन अखनूर में गिराया गया. इसके साथ ही पुंछ में दो कामिकाज़े (आत्मघाती) ड्रोन गिराए गएय

3- सूत्रों के अनुसार, भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने एफ-16 जेट को पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस के पास गिराया है.

4- पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात राजस्थान के जैसलमेर में भी मिसाइल हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत जवाब दिया।

5- इस इलाके में भारत का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय है. अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें हवा में ही तबाह की गई हैं, जिससे जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ है.

6- गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू में एक साथ कई जगहों पर हमला किया, जिनमें जम्मू एयरपोर्ट भी शामिल है. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से जम्मू की ओर रॉकेट दागे गए. एक ड्रोन ने जम्मू सिविल एयरपोर्ट को टारगेट किया था.

7- पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, सांबा और उरी जिलों में एलओसी (Line of Control) पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू की थी. जिसका बेहतर तरीके से हिंदुस्तान सेना ने जवाब दिया है.

8- जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अर्निया और आसपास के इलाकों में भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को हवा में ही रोक दीं. जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन भी गिराए गए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news