Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2749529
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK War: गलत जानकारी देने पर होगी जेल, श्रीनगर में एक्शन में आई पुलिस

IND-PAK War: गलत जानकारी देने पर होगी जेल, श्रीनगर में एक्शन में आई पुलिस

IND-PAK War Updates: भारत और पाकिस्तान वॉर के बीच श्रीनगर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है जो सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला रहे हैं. पूरी खबर पढ़ें.

IND-PAK War: गलत जानकारी देने पर होगी जेल, श्रीनगर में एक्शन में आई पुलिस

IND-PAK War Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी और भड़काऊ कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बताया कि उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो शांति और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाले भ्रामक और उकसाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोग एक बड़ी साजिश के तहत सोशल मीडिया पर गलत जानकारी, फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर और गुप्त ऑपरेशनों से जुड़ी संवेदनशील बातें फैला रहे हैं. इस तरह की जानकारी को गलक तरीके से पब्लिक करना नेशनल सिक्योरिची के लिए खतरा है और दुश्मन देशों के हित में है.

जानबूझकर बनाए गए हैं ऐसे पोस्ट

पुलिस ने कहा कि ऐसे पोस्ट पोस्ट जानबूझकर बनाए गए हैं ताकि जनता में डर और अशांति फैलाई जा सके. शुरुआती जांच में पता चला है कि इससे कुछ इलाकों में लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. जिनमें इनायत हुसैन राथर (शालिना, पंपोर) आरिफ (वानपोरा, अनंतनाग) और शेख उमर फारूक (इचगाम, बडगाम) शामिल हैं. इनके खिलाफ एफआईआर नंबर 14/2025 दर्ज की गई है, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197(1)(d) और 353(1)(b) के तहत है. केस शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस कर रही लोगों की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें. अगर किसी को कोई संदिग्ध कंटेंट या गतिविधि दिखे, तो उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. श्रीनगर पुलिस ने कहा है कि वे शांति बनाए रखने और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जो भी शख्स हिंसा, अफवाह या गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news