IND-PAK WAR, Abu Jundal Killed: ऑपरेशन सिंदूर में अबू जुंदाल की मारा गया है. उसके साथ ही 4 और आतंकियों की मौत हुई है. भारत ने 7 मई को पाकिस्तान की अलग-अलग जगहों पर हमले किए थे.
Trending Photos
)
IND-PAK WAR, Abu Jundal Killed: बुधवार, 7 मई की सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसके तहत भारतीय सेना ने सटीक हमलों में सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया. यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयानक आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की शहादत का बदला लेने के लिए किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को अचानक और सटीक तरीके से निशाना बनाया, जिसमें कई आतंकी मारे गए
जंगाल लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखता था और मरकज़ तैयबा, मुरिदके का चीफ था. वह पाकिस्तानी सेना का बेहद करीबा था, जिसकी मौत पर मिलिट्री ने गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी थी, और दौरान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ भी वहां मौजूद रही थीं, जिन्होंने उसकी कब्र पर फूल भी चढ़ाए थे और पाकिस्तान सेना के एक लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के IG ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया.
हाफिज मोहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था. यह मौलाना मसूद अज़हर का बड़ा साला (Brother-in-law) था. बहावलपुर स्थित मरकज़ सुब्हान अल्लाह का चीफ था. जमील का काम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और संगठन के लिए फंड जुटाने का काम था.
- संगठन: जैश-ए-मोहम्मद
- मोहम्मद यूसुफ मसूद अजहर का साला
- वह जैश के लिए हथियार ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभालता था.
- जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था.
- वह IC-814 प्लेन हाईजैक मामले में वांछित था.
- खालिद लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखता था.
- यह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था.
- खालिद अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था.
- उसका जनाज़ा में पाकिस्तान सेना के सीनियर अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर भी मौजूद थे.
- हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखता था.
- वह मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा, जो PoK में जैश का ऑपरेशनल कमांडर है.
- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए समन्वय की बड़ी भूमिका निभाता था.