Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2762783
Zee SalaamIndian MuslimIndia और Pakistan के बीच क्या खत्म हो गया सीजफायर? सेना ने दी अहम जानकारी

India और Pakistan के बीच क्या खत्म हो गया सीजफायर? सेना ने दी अहम जानकारी

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तनाव बना हुआ है और इस बीच खबर आ रही थी कि सीजफायर खत्म हो गया है. इस मसले को लेकर भारतीय सेना का बयान आया है.

India और Pakistan के बीच क्या खत्म हो गया सीजफायर? सेना ने दी अहम जानकारी

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी है और कुछ दिनों के संघर्ष के बाद सीजफायर लागू कर दिया गया था. लेकिन, अब खबर आ रही थीं कि दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर खत्म हो गया है. हालांकि भारतीय सेना ने इन दावों का खंडन किया है. सेना का कहना है कि ये केवल एक अफवाह है और सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ मीडिया हाउस यह रिपोर्ट चला रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को सीजफायर खत्म हो रहा है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है. यह पूरी तरह निराधार अफवाह है. साथ ही, सेना ने यह भी साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) स्तर की आज कोई बातचीत नहीं की जा रही है.

सीजफायर खत्म की नहीं है कोई तारीख

सेना ने दो टूक कहा कि 12 मई को हुई बातचीत में सीजफायर की कोई खत्म होने की तारीख तय नहीं की गई थी, जिससे यह साफ होता है कि यह समझौता अनिश्चितकाल तक प्रभावी रहेगा. गौरतलब है कि कुछ मीडिया संस्थानों ने यह दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के DGMOs के बीच बातचीत होनी है और उसमें सीजफायर समाप्ति पर चर्चा की जाएगी. लेकिन, भारतीय सेना ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से निरस्त करते हुए जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें.

Add Zee News as a Preferred Source

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों मुल्कों के बीच तनाव

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाब देते हुए भारत के बॉर्डर के इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सभी खतरों को हवा में तबाह कर दिया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news