India-Pakistan Border: पहलगाम में हालिया दिनों आतंकवादियों की कायराना हमले के बाद पूरे देश में नाराजगी है. इस घटना के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव का माहौल है. बीते दिनों पीएम मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकियों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया था. इसको देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ दी गई है.
Trending Photos
)
Pahalgam Terrorist Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन करने और उनको मदद पहुंचाने वालों के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है. इस बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कंपनी कमांडर अखिलेश ने कहा है कि पाकिस्तान और उसके समर्थन प्राप्त आतंकी संगठनों को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
बीएसएफ के कंपनी कमांडर अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (24 मई) को बिहार के मधुबनी में देश को संबोधित करते हुए बड़ा वादा किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि था कि हर आतंकी और उनके मददगारों को खोजकर सजा दी जाएगी, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा." उन्होंने कहा कि पीएम के इस वायदे को पूरा करने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.
बीएसएफ कमांडर अखिलेश ने कहा, "वह देशवासियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री के दी गई चेतावनी के मुताबिक आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं." अखिलेश ने आगे बताया, "बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है. हमारी तैयारियां पूरी हैं. हम जवाब देने में सक्षम हैं. लॉजिस्टिक्स बढ़ाए गए हैं और सीमा पर जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. इस समय सीमा पर माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन हम हेड क्वार्टर से आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं."
बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकी संगठनों की हर गतिविधि पर बीएसएफ के जवान कड़ी नजर रख रहे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच राजस्थान में फैली अंतरराष्ट्रीय सीमा 1,000 किलोमीटर से भी अधिक लंबी है. बीएसएफ कमांडर ने याद दिलाया कि "1971 के युद्ध में पाकिस्तान को राजस्थान सीमा से ही करारी हार का सामना करना पड़ा था."
अखिलेश ने कहा कि "पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है और उसे पता है कि भारत पूरी तैयारी के साथ जवाब देगा. इसकी वजह से सीमा पार हलचल बढ़ गई है और पाकिस्तान ने अपनी सेना की तैनाती भी बढ़ा दी है." बीएसएफ, खुफिया एजेंसियां और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मिलकर दुश्मन देश की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.
बीएसएफ के जवान लगातार सीमा पर सतर्कता बरत रहे हैं. उन्होंने कहा, "पहलगाम की भयावह घटना के बाद देशभर में और हम सुरक्षाकर्मियों में भी काफी नारजगी है. हम किसी भी दुश्मन की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देंगे." बीएसएफ कंपनी कमांडर ने यह भी बताया कि राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास और सीमा पार जैश-ए-मोहम्मद, हाफिज सईद और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के कई ठिकाने मौजूद हैं.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam