India Pakistan War Update: भारत पाकिस्तान के बीच जारी के जंग को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने अमेरिका और चाइना से भारत पर दबाव बनाने की गुहार लगाई है. पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि भारत की कार्रवाई का पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं है.
Trending Photos
)
India Pakistan War News Today: हालिया दिनों भारतीय फौज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिये पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय फौज ने बखूबी नाकाम कर दिया. भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को कई मोर्चों पर मुंह की खानी पड़ी है.
हालांकि पाकिस्तानी सरकार और फौज जारी जंग को लेकर कई तरह की अफवाहें फैला रही है और भारत के खिलाफ लगातार प्रोपेगेंडा करने पर तुली है. पाकिस्तान के इस फर्जी एजेंडे की पाक के ही रिटायर्ड एयर मार्शल मसूद अख्तर ने पोल खोलकर रख दी है. इतना ही नहीं रिटायर्ड एयर मार्शल मसूद अख्तर ने फर्जी एजेंडा चलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, "हमारी हालत बेहद खराब है."
रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर मसूद अख्तर ने पाकिस्तान के एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि "भारत के पास 16 लाख की फोर्स है, हमारे पास सिर्फ 6 लाख फौज है. ऐसे में हम किसी भी क्षेत्र में उनकी बराबरी नहीं कर सकते." उन्होंने कहा, "भारत से लंबी लड़ाई लड़ना हमारे बस की बात नहीं है."
मसूद अख्तर ने कहा, "यह पाकिस्तान और हम सबके लिए बड़ा मुश्किल है. जिसका इस वक्त हमारे पास कोई जवाब नहीं है." भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग पर उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से सूरते हाल बद से बदतर होती जा रही है क्योंकि इस तरह से जंग नहीं रुकने वाली है, जब तक कि अमेरिका दबाव नहीं डालेगा."
पाकिस्तान के रिटायर्ड एयर मार्शल मसूद अख्तर ने दावा किया कि "इससे पहले भारत ने चार बार पाकिस्तान पर हमले करने की पूरी योजना बना ली थी. भारत के पास 16 लाख आर्मी है और पाकिस्तान के पास महज 6 लाख आर्मी है." उन्होंने कहा, "ऐसे में इस वक्त बहुत ज्यादा जोश नहीं बल्कि समझदारी ही हमें बचाएगी."
मसूद अख्तर ने भारत के खिलाफ जहर उगलेत हुए कहा, "जो डिप्लोमेसी ईरान और अरब कर रहे हैं, वह भारत सरकार मान नहीं रही है." उन्होंने कहा, "अगर अमेरिका या चाइना दबाव नहीं बनाते हैं, तो मैं बता रहा हूं कि यह बुरे हालात मुश्किल से मुश्किल तर होते जाएंगे. इसलिए हमें सोचना चाहिए कि आगे क्या करना है."