Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2751985
Zee SalaamIndian MuslimRSS के सपने को पूरा करेंगे मुसलमान; पाक सेना से भिड़ने को तैयार हैं मदरसे के छात्र

RSS के सपने को पूरा करेंगे मुसलमान; पाक सेना से भिड़ने को तैयार हैं मदरसे के छात्र

India Pakistan War: पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय फौज ने पाक में कई आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है. भारतीय फौज के जरिये 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी को लेकर संभल के एक मदरसे के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ और आरएसएस की तर्ज पर जोरशोर से अखंड भारत की मांग की.

संभल के मदरसे में उठी अंखड भारती की मांग
संभल के मदरसे में उठी अंखड भारती की मांग

Sambhal News Today: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय फौज ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिये पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. पाकिस्तानी सेना के जरिये भारत के कई शहरों पर किए गए नाकाम ड्रोन हमलों के बाद फौज ने बड़ी स्तर पर कार्रवाई करते हुए उनके कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर कार्रवाई की है. 

भारतीय फौज की इस कार्रवाई से पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस बीच पाकिस्तान के साथ जारी जंग के बीच अखंड भारत की मांग करते हुए संभल के एक मदरसे के स्टूडेंट्स का बड़ा बयान सामने आया है. इस मदरसे के स्टूडेंट्स का कहना है कि वह वतन की खातिर बॉर्डर पर जाने को तैयार हैं. 

अखंड भारत की उठी मांग
संभल स्थित मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के मौलाना, मुफ्ती और स्टूडेंट्स ने पाक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की लगातार कामयाबी पर फौज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. स्टूडेंट्स का कहना है कि पूरी बहादुरी के साथ पाकिस्तानी मंसूबों को नाकाम करने और सरहद पर दुश्मन फौजों का चट्टान की तरह मुकाबला करने पर उन्हें भारतीय फौज पर फख्र है.

Add Zee News as a Preferred Source

मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के टीचर्स और स्टूडेंट्स ने अखंड भारत को दोबारा कायम करने को लेकर पाकिस्तान को ललकारा. इतना ही नहीं मदरसे में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि वे वतन की खातिर बॉर्डर पर जाने और मौका मिला तो अपनी जान तक न्यौछावर करने को तैयार हैं.

'मुसलमानों का सीना फख्र से हुआ चौड़ा'
अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के टीचर्स ने इस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि "पहलगाम की आतंकी घटना का बदला लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान के मुस्लिमों का सीना फख्र से चौड़ा कर दिया है." इस दौरान मदरसे के स्टूडेंटस ने तिरंगा लहराकर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए. 

India Pakistan War: पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय फौज ने पाक में कई आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है. भारतीय फौज के जरिये 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी को लेकर संभल के एक मदरसे के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ और आरएसएस की तर्ज पर जोरशोर से अखंड भारत की मांग की.

TAGS

Trending news