Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2729197
Zee SalaamIndian Muslimपाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और कदम, पहले लिए थे 5 बड़े फैसले

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और कदम, पहले लिए थे 5 बड़े फैसले

Pakistan Govt Account Ban: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने पाक सरकार का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया है. जिसे अब भारत से कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और कदम, पहले लिए थे 5 बड़े फैसले

Pakistan Govt Account Ban: पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. इसी के तहत भारत सरकार की कार्रवाई के एक दिन बाद पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.

एक्सेस होने पर आता है ये मैसेज

जब कोई इस अकाउंट को भारत से एक्सेस करने की कोशिश करता है तो एक मैसेज दिखता है: @GovtofPakistan को भारत में कानूनी मांग के चलते ब्लॉक कर दिया गया है. X (पहले ट्विटर) की गाइडलाइन्स के मुताबिक, अगर किसी देश की सरकार या कानूनी एजेंसी से वैध और स्पष्ट अनुरोध मिलता है कि किसी अकाउंट या कंटेंट को उस देश में रोका जाए, तो कंपनी ऐसा करती है.

मीटिंग के बाद ये लिए गए फैसले

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए गए थे, जिनमें से यह भी एक है.  इस फैसले के अलावा वाघा बॉर्डर को बंद करना, सिंधू ट्रीटी को रद्द करना, राजनयिक संबंध तोड़ा और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

पांच आतंकियों का नाम शामिल

बता दें, 22 अप्रैल को पांच आतंकियों को पहगाम के एक टूरिस्ट स्पॉट पर हमला किया था. इस हमले में 27 लोगों की जान गई थी. अटैक को अंजाम देने वाले पांच आतंकियों में से 2 कश्मीरी और 3 पाकिस्तानी थे. इस अटैक के बाद पीएम मोदी ने सऊदी का दौरा कैंसल कर दिया था, और वह वापस लौट आए थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news