)
Indonesia School Building Collapse: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिदोआरजो शहर में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहतकर्मी मंगलवार सुबह तक लगातार काम करते रहे और मलबे के नीचे फंसे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचाकर उन्हें जिंदा रखने की कोशिश की।
इस हादसे में कम से कम 1 छात्र की मौत हो चुकी है. वहीं 99 छात्र घायल बताए जा रहे हैं, इनमें से एक ही हालत गंभीर है. अधिकारियों का कहना है कि 65 छात्र अभी भी लापता हैं और करीब स्टूडेंट्स को मलबे ने ज़िंदा निकाला गया है.
अल खोज़िनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत सोमवार दोपहर नमाज़ के दौरान अचानक ढह गई. हादसे के समय छात्र नमाज़ अदा कर रहे थे. स्कूल कैंपस और अस्पतालों के बाहर परिजन बड़ी संख्या में जमा हैं. कई मां-बाप अपने बच्चों का नाम कमांड पोस्ट पर लगी लिस्ट में देखकर फूट-फूटकर रो पड़े.
सैकड़ों बचावकर्मी, पुलिस और सैनिक रातभर मलबा हटाने में लगे रहे. भारी मशीनरी मौजूद होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इससे इमारत का बाकी हिस्सा भी ढह सकता है. रेस्क्यू टीम लीडर ननांग सिगित ने कहा, "हम मलबे में फंसे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचा रहे हैं. हमारी पूरी कोशिश है कि जितने भी लोग जिंदा हैं उन्हें सुरक्षित बाहर निकालें. हमने कई शव भी देखे हैं, लेकिन प्राथमिकता उन बच्चों को बचाने की है जो अभी जीवित हैं."
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट के मुताबिक, पुरानी प्रार्थना क्लास दो मंज़िला थी, लेकिन बिना इजाजत के इसमें दो और मंज़िलें जोड़ने का काम चल रहा था. जब कंक्रीट डाला जा रहा था, तभी नींव भार सहन नहीं कर पाई और पूरी इमारत ढह गई।य
लड़के प्रेयर हॉल में नमाज़ पढ़ रहे थे, जबकि छात्राएं इमारत के दूसरे हिस्से में थीं और वे सुरक्षित निकल गईं. कई छात्रों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और कई की हड्डियां भी टूट गईं. हादसे में मारे गए छात्र की उम्र 13 साल बताई गई है. घायल छात्रों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाज़ुक है.