Indore Communal Clash: भीड़ ने पत्ती बाजार, मार्किट चौक, कनॉट रोड, गफ्फार होटल मार्ग, सब्जी मार्केट क्षेत्र और मानक चौक पर भी जमकर उत्पात मचाई. भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
Trending Photos
)
Indore Communal Clash: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. जहां, महू इलाके में रविवार रात चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) निमिष अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, "चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए महू में जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया."
कंट्रोल में है हालात- DIG
उन्होंने बताया, "पथराव के दौरान आगजनी की कुछ घटनाएं भी हुईं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. महू में स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है और वहां पुलिस बल तैनात किया गया है. विवाद के दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है."
मुस्लिम पक्ष का क्या है इल्जाम
वहीं मुस्लिम पक्ष का इल्जाम है कि रविवार रात 10.30 बजे महू की जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा की जा रही थी. इस दौरान जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा और वहीं रुक गया और पटाखे फोड़े गए. साथ आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए, जिसके बाद कुछ नमाजी जुलूस में मौजूद लोगों को समझाने गए, जिससे बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया.
कई घरों को किया आग के हवाले
गौरतलब है कि भीड़ ने पत्ती बाजार, मार्किट चौक, कनॉट रोड, गफ्फार होटल मार्ग, सब्जी मार्केट क्षेत्र और मानक चौक पर भी जमकर उत्पात मचाई. भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही कई घरों और दुकानों में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुचे पुलिस अधिकारी हालात को काबू में किया और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है.