Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2732324
Zee SalaamIndian MuslimIran के बंदर अब्बास के शाहिद राजी पोर्ट पर विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 750 घायल

Iran के बंदर अब्बास के शाहिद राजी पोर्ट पर विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 750 घायल

Iran News: ईरान  बंदर अब्बास में मौजूद शाहिद राजी पोर्ट पर धमाके में 14 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही 70 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल इलाके में इमरजेंसी घोषित कर दिया है.

Iran के बंदर अब्बास के शाहिद राजी पोर्ट पर विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 750 घायल

Iran News: ईरान के बंदर अब्बास में मौजूद शाहिद राजी पोर्ट पर हुए एक बड़े धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 750 लोग घायल हो गए है. धमाके के बाद पोर्ट से धुआं उठता देखा गया. ईरानी सरकार ने कहा है कि यह विस्फोट वहां रखे रसायनों (केमिकल्स) की वजह से हुआ है.

ईरान के गृह मंत्री ने क्या कहा?

ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी ने बताया कि 6 लोग अभी भी लापता हैं. फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तेज़ हवाओं की वजह से उन्हें दिक्कत आ रही थी. धमाके की असली वजह अभी साफ नहीं हुआ है. सरकारी प्रवक्ता फातिमा मोहाजरानी ने कहा था कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, बंदरगाह के एक कोने में रखे कंटेनरों में रसायन थे, जिनमें विस्फोट हुआ है.

इमरजेंसी का ऐलान किया गया

बंदर अब्बास में इमरजेंसी का ऐळान कर दिया गया है ताकि लोगों को बढ़ते प्रदूषण से बचाया जा सके. हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी इमरजेंसी टीमों को तैनात कर दिया है और नागरिकों से घर के अंदर रहने, बाहर जाने से बचने और खिड़कियां बंद रखने की अपील की है. धमाके से पोर्ट परिसर के कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. कई किलोमीटर दूर तक इमारतों के शीशे टूट गए. कुछ लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें बचाने की कोशिश जारी है. इलाके के गवर्नर मोहम्मद अशूरी ताजियानी ने बताया कि घायलों को बंदर अब्बास के मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और समुद्री गतिविधियां रोक दी गई हैं. सरकारी मीडिया के मुताबिक, धमाका पोर्ट के रासायनिक और सल्फर स्टोरेज एरिया में हुआ है. ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पेज़ेश्कियन ने विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को मौके पर भेजा गया है ताकि घटना की जांच हो सके और घायलों की देखभाल की जा सके.

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,"हॉर्मोज़गन प्रांत में हुए इस दर्दनाक हादसे के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने घटना की जांच और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्री को विशेष प्रतिनिधि के तौर पर भेजा गया है."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news