Iran on Nuclear: ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि मुस्लिम मुल्क किसी भी हाल में न्यूक्लियर इनरिचमेंट में समझौता करने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने मीडिया में फैल रही अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया है.
Trending Photos
)
Iran on Nuclear: ईरान ने मीडिया में चल रही उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया गया था कि तेहरान अमेरिका के साथ चल रही परमाणु वार्ता में अपने यूरेनियम इनरिचमेंट प्रोग्राम पर समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है. ईरान का कहना है कि ये दावा बिलकुल बेतुका है और वह किसी के दबाव में आकर ऐसा कदम नहीं उठाने वाला है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बाघई ने इस दावे को पूरी तरह से निराधार बताया और कहा, ईरान में न्यूक्लियर इनरिचमेंट की प्रक्रिया एक गैर-समझौतावादी सिद्धांत है. आसान जुबान में समझें तो इस पर ईरान कोई बातचीत नहीं करना चाहता है. उन्होंने रिपोर्ट को मनगढ़ंत समाचारों की एक कड़ी बताया, जो उनके मुताबिक पहले भी बार-बार खंडित और झूठी साबित हो चुकी हैं.
यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर रोम, इटली में शुक्रवार को पांचवें दौर की बातचीत आयोजित की गई. बातचीत में ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराकची और अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इलाकाई दूत स्टीव विटकॉफ़ ने डेलिगेशन का नेतृत्व किया.
हालांकि दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं, फिर भी अब तक की सभी बातचीत को "रचनात्मक और सकारात्मक" बताया गया है. इससे इस जटिल मुद्दे पर किसी संभावित समाधान की उम्मीदें जगी हैं. गौरतलब है कि यूरेनियम इनरिचमेंट ईरान की परमाणु नीति का अहम और संवेदनशील पहलू रहा है, जिस पर तेहरान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसका प्रोग्राम पूरी तरह शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत है.