Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752779
Zee SalaamIndian MuslimIran की अमेरिका को दो टूक, नहीं बंद करेंगे न्यूक्लियर प्रोग्राम

Iran की अमेरिका को दो टूक, नहीं बंद करेंगे न्यूक्लियर प्रोग्राम

Iran News: ईरान ने अमेरिका से साफ कहा है कि वह अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करने वाला है और इस पर कोई बातचीत नहीं होगी. ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर टॉक होने वाली है.

Iran की अमेरिका को दो टूक, नहीं बंद करेंगे न्यूक्लियर प्रोग्राम

Iran News: ईरान ने अमेरिका को साफ लफ्जों में वॉर्निंग दी है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम और अधिकारों से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा. ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने यह बयान शनिवार को दोहा में आयोजित चौथे अरब-ईरान वार्ता सम्मेलन के दौरान दिया. यह बयान उस वक्त आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में होने वाली चौथे दौर की बातचीत की तैयरी चल रही है.

क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?

अराघची ने साफ किया कि ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का जिम्मेदार मेंबर है और उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह अमन के मकसदों के लिए है. उन्होंने कहा, "हम परमाणु हथियार नहीं चाहते और न ही हमारे सुरक्षा सिद्धांत में ऐसे हथियारों के लिए कोई जगह है. हमारा टारगेट पश्चिम एशिया को परमाणु हथियार मुक्त इलाका बनाना है."

आसान भाषा में समझें

आसान भाषा में समझें तो ईरान चाहता है कि उसके न्यूक्लियर राइट्स को खत्म नहीं किया जाए, बल्कि ये किया जा सकता है कि उसे न्यूक्लियर हथियारों को बनाने से रोका जा सकता है. ईरानी मंत्री ने कहा कि अगद बातचीत का मकसद ईरान को परमाणु हथियार न हासिल करने के लिए सहमत करना है, तो समाधान मुमकिन है, लेकिन अगर इसका मकसद ईरान के वैध परमाणु अधिकारों को छीनना है, तो यह कभी कबूल नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

अराघची ने यह दोहराया कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं कर रहा, लेकिन वह सद्भावनापूर्वक चर्चा जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि ईरान यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार से कभी पीछे नहीं हटेगा और "शून्य संवर्धन" की अमेरिकी मांग को पहले ही खारिज कर चुका है.

वेस्ट देशों को खतरा, ईरान बना रहा है परमाणु

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि किसी भी समझौते के तहत ईरान को अपनी एनरिचमेंट सर्विस खत्म करनी होंगी. गौरतलब है कि ट्रंप ने अमेरिका को 2015 के ईरान परमाणु समझौते से बाहर कर लिया था, जिसके बाद पश्चिमी देशों का आरोप है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की गति बढ़ा दी है.

हम नहीं करेंगे समझौता

हालांकि, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु प्रोग्राम पूरी तरह देश के नागरिकों के मकसद पर फोकस करता है. अराघची ने साफ कहा कि अगर हमारे परमाणु अधिकारों को दबाने की कोशिश की गई, तो हम कोई समझौता नहीं करेंगे.

ओमान में है मीटिंग

सूत्रों के अनुसार, स्टीव विटकॉफ रविवार को चौथे दौर की वार्ता के लिए ओमान जाने वाले हैं, जहां बातचीत ओमानी मध्यस्थता से होगी. यह बातचीत पहले 3 मई को रोम में होने वाली थी, लेकिन ओमान ने कुछ वजहों से इसे स्थगित कर दिया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news