Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2738988
Zee SalaamIndian MuslimIsrael ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास किया हमला, पहले दी थी वॉर्निंग

Israel ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास किया हमला, पहले दी थी वॉर्निंग

Israel Attack Syria: इजराइल ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया है. यह हमला इजराइल की वॉर्निंग के बाद किया गया है. जिसमें इजराइल ने  साउथ सीरिया के द्रूज़ समुदाय के गांवों की तरफ न बढ़ने की सलाह दी थी.

Israel ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास किया हमला, पहले दी थी वॉर्निंग

Israel Attack Syria: शुक्रवार सुबह इज़राइल की एयरफोर्स ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में मौजूद राष्ट्रपति भवन के पास हवाई हमला किया है. यह हमला उन वॉर्निंग के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें इज़राइल ने सीरियाई प्रशासन को साउथ सीरिया के द्रूज़ समुदाय के गांवों की तरफ न बढ़ने की चेतावनी दी थी.

इजराइल ने सीरिया में दागे मिसाइल

पिछले कुछ दिनों से दमिश्क के पास द्रूज़ समुदाय के लड़ाकों और सीरियाई सरकार समर्थक बंदूकधारियों के बीच भारी झड़पें चल रही थीं, जिनमें कई लोग मारे गए या घायल हुए हैं. इज़राइली सेना ने बयान में कहा कि उनके लड़ाकू विमानों ने राष्ट्रपति हुसैन अल-शराआ के महल के पास हमला किया है, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई.

कौन हैं द्रूज समुदाय?

सीरियाई सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह हमला पीपल्स पैलेस के पास की पहाड़ी पर किया गया है. द्रूज़ समुदाय एक धार्मिक अल्पसंख्यक है, जिसकी शुरुआत 10वीं सदी में इस्माइली शिया के तबके के तौर पर हुई थी. दुनिया भर में लगभग 10 लाख द्रूज़ लोग हैं, जिनमें आधे से ज्यादा सीरिया में रहते हैं. बाकी लेबनान और इज़राइल में बसे हैं, जिसमें गोलान हाइट्स भी शामिल है. 

Add Zee News as a Preferred Source

गोलान हाइट को इजराइल ने 1967 के मिडिल ईस्ट युद्ध में सीरिया से कब्जा किया था और 1981 में उसे अपने देश में मिला लिया था. सीरिया में द्रूज़ समुदाय मुख्य तौर पर दक्षिणी स्वेइदा प्रांत और दमिश्क के कुछ उपनगरों में रहता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news