)
Gaza News: गाज़ा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने शनिवार को बताया कि इज़राइल ने गाज़ा सिटी पर दर्जनों हवाई हमले हमले किए हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बमबारी रोकने की अपील की थी. आज शनिवार को भी इजराइल के हमले जारी हैं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है. रात भर चले हमलों ने कई घरों को तबाह कर दिया है.
सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बास्सल ने एएफपी से कहा,"यह बहुत हिंसक रात थी. इज़राइली सेना ने गाज़ा सिटी और पट्टी के दूसरे इलाकों में दर्जनों हवाई हमले और तोपखाने से गोलाबारी की, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने बमबारी रोकने की अपील की थी."
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इज़राइल ने शनिवार को भी इजराइल पर हमले जारी रखे हैं, ट्रंप के आह्वान के बाद भी इजराइल लगातार ये काम कर रहा है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इज़राइली गोलाबारी में गाजा पट्टी में छह लोग मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में गाजा शहर के एक घर में चार लोग मारे गए, जबकि दूसरे हमले में दक्षिण में खान यूनिस में दो अन्य लोग मारे गए.
महमूद बास्सल, जिनकी एजेंसी हमास प्रशासन के तहत एक बचाव बल के रूप में काम करती है, उन्होंनने बताया कि रातभर चली बमबारी में 20 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. अब देखना होगा कि इजराइल ट्रंप की कितनी बात मानता. या फिर पहले की तरह धोखा देगा.
- हमास ने अपने बयान में कहा कि वह अरब, इस्लामी और अंतरराष्ट्रीय कोशिशों, साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की सराहना करता है, जो गाज़ा पर युद्ध खत्म करने, कैदियों की अदला-बदली और तत्काल मानवीय सहायता की एंट्री से जुड़ी हैं.
- हमास ने कहा कि वह सभी इज़राइली कैदियों- ज़िंदा और मरे हुए दोनों को ट्रंप की योजना में बताए गए फॉर्मूले के मुताबिक रिहा करने के लिए तैयार है.
- संगठन ने यह भी कहा कि वह मीडिएटर्स के जरिए तुरंत बातचीत शुरू करने और बारीकियों पर चर्चा करने के लिए तैयार है.
- हमास ने गाज़ा प्रशासन को एक आज़ाद तकनीकी फिलिस्तीनी निकाय को सौंपने की भी बात कही, जिसे अरब और इस्लामी देशों का समर्थन होगा.
- हालांकि, हमास ने साफ नहीं किया कि वह गाज़ा में राजनीतिक शक्ति छोड़ने पर राज़ी है या नहीं. उसका कहना है कि वह किसी भी फिलिस्तीनी राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा होना चाहिए.