Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2740317
Zee SalaamIndian MuslimIsrael का सीरिया की तीन जगहों पर एयरस्ट्राइक, जानें किसे बनाया निशाना

Israel का सीरिया की तीन जगहों पर एयरस्ट्राइक, जानें किसे बनाया निशाना

Israel Strike Syria: इजराइल ने सीरिया पर एयरस्ट्राइक किया है. तीन जगहों पर आईडीएफ ने मिसाइल दागे हैं. जिनमें एक शख्स की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस हमले की इजराइल ने वजह भी बताई है.

Israel का सीरिया की तीन जगहों पर एयरस्ट्राइक, जानें किसे बनाया निशाना

Israel Strike Syria: इज़राइल ने शुक्रवार देर रात सीरिया के दमिश्क, हामा और दारा के आसपास हवाई हमले किए हैं. यह जानकारी सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी SANA ने दी है. इन हमलों में दमिश्क के पास एक नागरिक की मौत हुई है और हामा में चार लोग घायल हुए हैं.

इजराइल ने क्या कहा?

इज़राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है और बताया कि उसने एक सैन्य ठिकाना, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाने के लिए यह हमला किया था. यहूदी मुल्क ने कहा कि यह हमले सीरिया के नए इस्लामी शासन को एक चेतावनी हैं, जिसे वह अपनी सीमा पर संभावित खतरे के तौर पर देखता है.

शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के पास हमला

इसी शुक्रवार को दमिश्क में राष्ट्रपति भवन के पास भी एक बमबारी की गई, जिसे अब तक का सबसे बड़ा चेतावनी संकेत माना जा रहा है. इज़राइली सेना ने कहा कि वह सीरिया के द्रूज़ अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन में भी कुछ हमले कर चुकी है. पहले जब बशर अल-असद सीरिया के राष्ट्रपति थे, तब भी इज़राइल सीरिया में हिज़्बुल्लाह और ईरान के ठिकानों को निशाना बनाता रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

गाजा में लगातार बमबारी

इजराइल लेबनान में भी हमले करता आ रहा है. आईडीएफ का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों को निशाना बना रहा है. उधर गाजा में भी इजराइल की लगातार बमबारी जारी है. अभी तक गाजा में 52 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और मरने वालों का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news