Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2890623
Zee SalaamIndian MuslimIsrael की टूट चुकी है कमर, बेस पर मौजूद दर्जनों सैनिकों पड़े बीमार

Israel की टूट चुकी है कमर, बेस पर मौजूद दर्जनों सैनिकों पड़े बीमार

Israel: इजराइली सैनिकों की बेस पर हालात गंभीर बनी हुई है. दर्जनों सैनिक बीमार पड़ गए हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. जिससे साबित होता है कि इजराइली सरकार अपने सैनिकों को फैसिलिटी देने में नाकामयाब साबित होने लगी है.

Israel की टूट चुकी है कमर, बेस पर मौजूद दर्जनों सैनिकों पड़े बीमार

Israel: इजराइल के नेगेव इलाके स्थित बिसला एयर डिफेंस बेस में हाल के दिनों में दर्जनों कैडेट्स और स्टाफ फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए हैं. हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 40 ट्रेनिंग कैडेट्स और 10 स्टाफ को उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों के चलते इलाज की ज़रूरत पड़ी है.

सैनिकों ने क्या कहा?

बीमार पड़े सैनिकों और उनके परिजनों ने बेस के हालात पर गंभीर सवाल उठाए हैं. खाने में सड़ा हुआ भोजन और कॉक्रोच की वजह से इजराइली सैनिकों के पेट में दिक्कतें हो रही हैं. तेज गर्मी की वजह से सैनिक बेहोश हो रहे हैं, क्योंकि यहां एसी या ठंडा करने की दूसरी व्यावस्था नहीं है.

एक सैनिक ने चैनल 12 को बताया,"यह आईडीएफ (इजराइली सेना) का सबसे खराब स्तर है. खाना मक्खियों और कॉक्रोचेस से भरा होता है. मेस में खाना शुरू करने के एक मिनट बाद ही हम सब बाथरूम भागते हैं. हर कोई दस्त, उल्टी और फूड पॉइज़निंग से जूझ रहा है. यह हमेशा होता है."

Add Zee News as a Preferred Source

इजराइल के बिगड़ते हालात

ये चीजें साफ तौर पर दर्शाती हैं कि इजराइली सैनिकों को पूरी सुविधा देने में नेतन्याहू सरकार असमर्थ है. सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन सच्चाई इसके उलट है, जंग ने इजराइल की कमर तोड़ कर रख दी है.

पहले भी उठे हैं सवाल

यह घटना उस समय सामने आई है जब आईडीएफ के अलग-अलग ठिकानों पर सफाई और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को लेकर पहले से चिंता जताई जा रही है. इसी हफ्ते, दक्षिणी इज़राइल के एक और बेस से आए वीडियो में गंदगी, टूटती इमारतें और सड़ा हुआ खाना दिखा था. वहीं, इलोट क्षेत्र के एक बेस में सैनिकों को भीषण गर्मी के बीच कई दिनों तक बिजली और पानी के बिना रहना पड़ रहा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news