Israel Attack on Gaza: इजराइल पिछले दो सालों से लगातार फिलिस्तीनियों पर बम बरसा रहा है, जिसमें 53 हजार से ज्यादाल लोगों की मौत हो चुकी है. इसको लेकर इजराइल का पूरी दुनिया में विरोध शुरू हो गया है.आलम यह है कि अब इजराइल की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का पूरी दुनिया में विरोध शुरू हो गया है.
Trending Photos
)
Israel Palestine War: इजराइल अपनी विस्तारवादी नीतियों को लेकर फिलिस्तीन में लगातार बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर रहा है. इजराइल बीते दो सालों से लगातार गाजा पट्टी और आसपास के इलाकों में हमले कर रहा है. इस हमले में 53 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 22 हजार 797 लोग घायल हो गए. इसके अलावा 11 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं. इन मृतकों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.
इजराइल की फिलिस्तीन के निहत्थे और मजलूम नागरिकों पर लगातार जारी क्रूर और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है. आलम यह है कि अब इजराइल में भी इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है. हालिया दिनों संसद सत्र के दौरान एक इजराइल सांसद ने फिलिस्तीनियों पर किए जा रहे जुल्म को लेकर अपने ही देश की कड़ी निंदा की. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
'इजराइल ने 19 हजार बच्चों का किया कत्ल'
इजराइली संसद सत्र के दौरान अरब इजराइली मूल के सांसद अयमन ओदेह ने गाजा में नेतन्याहू सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने संसद में अपने संबोधन में कहा, "आप लोग नहीं जानते कि मैं आप लोगों के कैसे देखता हूं. आप बहुत कमजोर लोग हैं." अरब इजराइली मूल के सांसद ने नेतन्याहू सरकार को घेरते हुए कहा कि "डेढ़ साल की जंग में आपने 19 हजार से ज्यादा बच्चों और 53 हजार से ज्यादा बाशिंदों (फिलिस्तीनियों) को मार दिया है. इसके बावजूद आपको सियासी जीत नहीं मिली है."
अरब इजराइली मूल के सांसद को सदन में रोका
अयमन ओदेह ने बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों का संसद में तर्कों के साथ विरोध करने पर कट्टरपंथी यहूदी नेता भड़क गए. अरब इजराइली मूल के सांसद अयमन ओदेह ने भारी विरोध के बीच अपने संबोधन में कहा, "आप बेहतर ढंग से जानते हैं कि सियासी तौर पर आपको जीत नहीं मिल रही है. आप लोग क्यों दुखी हैं, आप क्यों होश खो बैठे हैं और क्यों खुश नहीं हैं?" हालांकि भाषण के बीच में ही अयमान ओदेह को संसद में बोलने से रोक दिया गया.
गाजा पर इजराइल की लगातार कार्रवाई की अब पूरी दुनिया में तीखी आलोचना हो रही है. हाल ही में एक अन्य विपक्षी इजराइली सांसद ने कहा था कि इजराइल अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अकेला पड़ता जा रहा है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यहूदी सेना की लगातार कार्रवाई और फिलिस्तीनी की नाकाबंदी से लाखों लोग भूखों मरने के कगार पर हैं.