Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731364
Zee SalaamIndian MuslimJaipur: मस्जिद के सामने JSR के नारे और चिपकाया पोस्टर; BJP नेता के खिलाफ FIR

Jaipur: मस्जिद के सामने JSR के नारे और चिपकाया पोस्टर; BJP नेता के खिलाफ FIR

Jaipur News: जयपुर में बीती रात जमकर हंगामा हुआ है, यहां बीजेपी नेता ने मस्जिद के सामने पोस्टर लगा दिया और लोगों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए. पुलिस ने बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Jaipur: मस्जिद के सामने JSR के नारे और चिपकाया पोस्टर; BJP नेता के खिलाफ FIR

Jaipur News: जयपुर में पहलगाम हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट करने लोग जामा मस्जिद के सामने पहुंच गए. इस दौरान मस्जिद के सामने खूब जय श्री राम के नारे लगे और पाकिस्तान मुर्दाबाद का पोस्टर भी लगा दिया गया. इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि इस प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ उग्र भी हो गई थी.

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें  बालमुकुंद आचार्य और उनके समर्थ मस्जिद के सामने जुटे हुए दिख रहे हैं. आरोप है कि बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाए और लोगों ने वहां नारेबाज़ी की. इस हरकत का वीडियो वायरल हुआ तो भारी तादाद में वहां लोग इकट्ठा होने लगे. लोगों ने मांग की बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

कांग्रेस नेताओं ने की समझाने की कोशिश

बड़ी चौपड़ पर बड़ी तादाद में लोगों के इकट्ठा होने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता मोहम्मद रफीक खान और अमीन कागजी ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने और कार्रवाई की मांग करते रहे. इसके बाद दोनों विधायकों और मस्जिद कमेटी के मेंबर्स के डेलिगेशन ने पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ मुलाकात की और उन्होंने उचित कार्रवाई की बात कही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

विधायकों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रहे थे. इसके बाद उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, इसके बाद ही लोग तितर बितर हुए. बता दें, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था. जिसमें 28 लोगों की जान गई थी. आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news