Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2687230
Zee SalaamIndian MuslimJamia Millia Islamia में अब पढ़ना होगा महंगा, 41 फीसद तक बढ़ी ट्यूशन फीस

Jamia Millia Islamia में अब पढ़ना होगा महंगा, 41 फीसद तक बढ़ी ट्यूशन फीस

JMI FEE Hike: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अब स्टूडेंट्स को ज्यादा फीस देनी होगी. क्योंकि, यूनिवर्सिटी ने अपने फी स्ट्रक्चर में 41 फीसद तक का इजाफा कर दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें. 

Jamia Millia Islamia में अब पढ़ना होगा महंगा, 41 फीसद तक बढ़ी ट्यूशन फीस

JMI FEE Hike: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के  स्टूडेंट्स को इस साल अपनी पढ़ाई के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में ट्यूशन फीस में 19 फीसद से 41 प्रतिशत फीसद तक का इजाफा कर दिया गया है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बढ़ाई ट्यूशन फीस

सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और साइंस कोर्स में देखी गई है, जिन्हें ट्रैडिशनली काफी ज़्यादा किफ़ायती माना जाता है, जबकि तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज में भी अहम बदलाव हुए हैं. एजेंसी ने बताया कि जामिया ने अभी किसी कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया है.

जामिया की फीस में कितना इजाफा?

दोनों सालों के प्रोसपेक्टस से पता चला है कि फारसी विभाग में दाखिला लेने वाले छात्रों के फीस में 41.41 फीसद का इजाफा हुआ है. इसकेसाथ ही सालाना खर्च 6,700 रुपये से बढ़कर 9,475 रुपये हो गया है.  इसे साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ अरेबिक में 37.5 फीसद इजाफा हुआ है. जिसमें फीस को 7200 से 9875  कर दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इनके अलावा बीए इन टर्किशन, फ्रेंच, स्रपैनिश की फीस में भी 37.15 फीसद इजाफा हो गया है. जो अब बढ़कर 9,875 हो गई है. सोशल साइंस प्रोग्राम में राजनीति विज्ञान, इतिहास और समाजशास्त्र में एम.ए. और बी.ए. करने वाले छात्रों के साथ-साथ चार वर्षीय बी.ए. (बहुविषयक) कार्यक्रम के लिए अब प्रति वर्ष 9,875 रुपये का भुगतान करना होगा, जो पिछले साल के 7,425 रुपये से 32.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. बी.कॉम (ऑनर्स) की फीस भी 7,425 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये प्रति वर्ष हो गई है.

साइंस प्रोग्रम की फीस में इजाफा

फीस में यह बढ़ोतरी साइंस प्रोग्राम पर भी लागू होगी. भूगोल, गणित और भौतिकी में बीएससी के छात्रों को अब सालाना 10,475 रुपये देने होंगे, जो पिछले साल के 7,800 रुपये से 34.29 फीसद ज्यादा है.

बीटेक की फीस में 19 फीसद इजाफा

बी.टेक. प्रोग्राम में 19.04 फीसद का इजाफा हुआ है, जिससे फीस 16,150 रुपये से बढ़कर 19,225 रुपये हो गई है. एम.टेक. प्रोग्राम की फीस अब 21,375 रुपये सालाना होगी, जो पहले 18,350 रुपये से 16.48 फीसद ज्यादा है. बी.ए. एल.एल.बी. और एल.एल.एम. प्रोग्राम स्टूडेंट्स को 15,000 रुपये से 19 फीसद के इजाफे के साथ 17,850 रुपये हर साल देने होंगे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news