Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2753754
Zee SalaamIndian MuslimJMI Entrance Exam: जामिया प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स के लिए लिया बड़ा फैसला

JMI Entrance Exam: जामिया प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स के लिए लिया बड़ा फैसला

JMI Entrance Exam 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने मौजूदा हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट के लिए प्रवेश परीक्षा के नई तारीख शेड्यूल करने का फैसला लिया है. प्रशासन ने यह फैसला स्टूडेंट की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर लिया है. जानें और किन एग्जाम में किया गया स्थागित.. 

JMI Entrance Exam: जामिया प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स के लिए लिया बड़ा फैसला

JMI Entrance Exam 2025: इन दिनों हिन्दुस्तान की प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश एग्जाम हो रहे हैं.  भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक बॉडर्र पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जामिया युनिवर्सिटी ने जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट के लिए एग्जाम की नई तारीख का ऐलान करने का फैसला लिया है. 

जामिया ने जम्मू-कश्मीर की सरकार की अनुरोध पर यह फैसला लिया है, जिसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री सुश्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर दी हैं. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा, "मौजूदा हालातों को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने जम्मू-कश्मीर सरकार की अपील पर सिर्फ जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट के लिए प्रवेश परीक्षा को रि-शेड्यूल  करेगीं.  मैं युनिवर्सिटी प्रशासन का शुक्रगुजार हू कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट के सामने आने वाली मुश्किलातों को समझा."  

रि-शेड्यूल होगी प्रवेश परीक्षा 
जामिया प्रशासन का यह फैसला सिर्फ जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट के लिए है, जिससे उन्हें बाद की तारीख में प्रवेश परीक्षा देने की इजाजत है. यह फैसला खासकर 10 और 11 मई को हुई प्रवेश परीक्षा को प्रभावित करता है. जामिया प्रशासन ने यह फैसला मौजूदा हालातों को देखते हुए और जम्मू-कश्मीर सरकार के अपील पर लिया है. 

JMI में 2025-2026 की प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल से लेकर 31 मई तक हो रही है. जम्मू-कश्मीर स्टूडेंस के अलावा बाकी सभी जिलों से आने वाले स्टूडेंट के लिए प्रवेश परीक्षा तय की गई तारीख पर ही होगी.  

कई एग्जाम को किया स्थागित 
जामिया के प्रवेश परीक्षा के अलावा और कई एग्जाम पर भी भारत-पाक के तनाव का असर पड़ा है. बॉडर्र से सटे इलाकों में सुरक्षा के कारण कई परीक्षाओं को स्थागित कर दिया गया है. इसमें ICAI द्वारा आयोजित सीए फाइनल और नेशनल लेवल के कई एग्जाम शामिल है.

आपकों बता दें कि ICAI सीए एग्जाम, हिमाचल की  HPCET एग्जाम,  कर्नाटक की COMEDK UGET एग्जाम, हरियाणा की HPSC एग्जाम, भी स्थागित कर दिए गए है. प्रशासन जल्द ही इन एग्जाम की नई तारीख का ऐलान करेंगी. प्रशासन ने यह फैसला खासकर 10 और 11 मई को होने वाली एग्जाम को लेकर लिया.  

TAGS

Trending news