)
jamiat Ulema-E Hind: पंजाब में बाढ़ आने से भारी तबाही हुई है. यहां बाढ़ से पंजाब के 23 जिले प्रभावित हुए हैं. इस दौरान लगभग 30 लोगों की मौत हुई है. बाढ़ की वजह से हजारों लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. इसी कड़ी में जमीयत उलेमा ए हिंद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का ऐलान किया है.
जमीयत उलेमा ए हिंद की जिला यूनिट ने पंजाब में बाढ़ की वजह से हुई तबाही पर चिंता व्यक्त की. जमीयत उलेमा ए हिंद के मुजफ्फरनगर जिला यूनिट ने मीडिया के सामने ऐलान किया कि वे पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करेंगे. जमीत उलेमा ए हिंद के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने संगठन की तरफ से 1 लाख रुपये की राहत सामग्री बांटने का ऐलान किया है.
खाने-पीने और दवाइयां बांटेगी जमीयत की टीम
मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिंद हर मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए खड़ी है. उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में जमीयत उलेमा ए हिंद की जिला यूनिट बाढ़ प्रभावित लोगों के खाने-पीने, दवाइयां और कमबल समेत कई जरूरी चीजें बांटी जाएंगी.
मौलाना मुकर्रम अली ने लोगों से की खास अपील
मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने बताया कि जमीयत की टीम राहत सामग्री इकठ्ठा करने का काम शुरू कर दिया है. साथ ही उन्होंने तमाम जिम्मेदार लोगों और जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की है कि वे अपने हिसाब से पंजाब में राहत सामग्री पहुंचाने की मुहिम में हिस्सा लें.
गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ से भयांकर तबाही मची है. लोगों की फसल, घर बरबाद हो गए हैं. बाढ़ की वजह से न जाने कितने मविशियों की मौत हो गई है.