)
Jaunpur Brothers Murder: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है. जहां जौनपुर में दो मुस्लिम भाईयों की हत्या की बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच शुरू कर दी.
यह पूरा मामला शनिवार (13 सिंतबर) की देर रात जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास की है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, मझगवां गांव के रहने वाल 50 साल के शाहजहां अपने भाई 46 साल के जहांगीर के साथ शाम के समय बाइक से बादशाहपुर गए थे. रात में वापस लौटते समय रामनगर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगते ही शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जहांगीर गंभीर रूप से घायल हो गए.
गोड़ियों की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. गोली लगने से घायल शाहजहां और जहांगीर को आनन फानन में प्रयागराज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कई जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. एसपीआरए आतिश कुमार सिंह और सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके.