)
Jharkhand News: झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान अंसारी ने ऐलान किया है कि वह रेगुलर सरदर अस्पताल का दौरा करेंगे और आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में मरीजों की सेवा करेंगे. हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान द्वारा इस खास पहल की जमकर सराहना हो रही है. उन्होंने यह ऐलान तब किया जब वह राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सरप्राइज इंस्पेक्शन (निरीक्षण) कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि वह सदर अस्पताल के OPD में मरीजों की सेवा एक मिनिस्टर के हैसियत से नहीं बल्कि एक डॉक्टर के तौर पर करेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि OPD में सेवा देने से उन्हें जमीनी हकीकत को समझने और मरीजों से बातचीत करने में मदद मिलेगी. हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान ने कहा कि वह पहले एक डॉक्टर हैं फिर मिनिस्टर हैं.
उन्होंने यह ऐलान किया कि वह सदर अस्पताल जाते रहेंगे और वहां के OPD में मरीजों की सेवा करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में जाने से उन्हें वहाँ के समस्याओं की जानकारी मिलेगी, जिसका सॉल्यूशन वह असरदार तरीके से लागू करेंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. इरफान अंसारी ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सरप्राइज निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की. साथ ही उन्होंने मेडिकल, डायग्नोस्टिक और सपोर्ट सर्विस के काम करने के तरीके का जायजा लिया.
निरीक्षण के बाद डॉ. इरफान ने कहा कि वह अस्पताल में चल रही सर्विसेज़ और सिस्टम से खुश हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में पब्लिक हेल्थकेयर को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
डॉ. इरफान ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की तारीफ करते हुए कहा कि RIMS हर रोज़ हज़ारों मरीजों की सेवा करता है. उन्होंने इस बात पर रोशनी डालते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों को न सिर्फ अच्छी ट्रीटमेंट देना चाहिए, बल्कि इंसानियत और अच्छी सर्विस भी सुनिश्चित करनी चाहिए.