Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3069477
Zee SalaamIndian Muslimहेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने मौलानाओं का किया अपमान? सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज

हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने मौलानाओं का किया अपमान? सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज

Jharkhand Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और उनसे माफी मांगने को कहा है. इरफान अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने कुछ मौलानाओं को गेट से बाहर रहने को कहा और आदिवासियों को अंदर बुलाकर चाय-पानी पिलाया. इसी घटना को मुस्लिम समाज का अपमान समझा गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.  

 

हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने मौलानाओं का किया अपमान? सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज

Jharkhand Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. उनके मधुपुर आवास पर घटित एक घटना को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. दरअसल, मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर कुछ मौलाना पहुंचे थे, जिन्हें कथित तौर पर इरफान अंसारी द्वारा घर से बाहर बैठने के लिए कहा गया, जबकि वहां पहुंचे कुछ आदिवासी लोगों को अंदर बैठाकर चाय-पानी कराया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इरफान अंसारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के इस व्यवहार से मुस्लिम समाज आहत है. मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इरफान का यह व्यवहार मुस्लिम समाज को नीचा दिखाने वाला था, जिसको लेकर विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.

वहीं, मामले को तूल पकड़ता देख मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष भी रखा. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समाज का अपमान करना नहीं था. हालांकि उनकी सफाई से नाराजगी कम होने के बजाय और बढ़ती ही चली गई. विरोध के तहत विभिन्न गांवों में इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, बीती शाम जामताड़ा के सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक पर इरफान अंसारी का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मंत्री ने मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इरफान अंसारी मुस्लिम समाज से माफी नहीं मांगते हैं, तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा. फिलहाल यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news