)
Jharkhand News Today: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जामताड़ा में कैबिनेट मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक फुटबॉल टूर्नामेंट के कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन जो हुआ, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खेल कार्यक्रम में पहुंचते ही मंत्री जी ने कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने अचानक हाथ में मुढ़ी, प्याज, मिर्च, टमाटर और अन्य मसाले लेकर खुद ही झालमुढ़ी बनाने का काम शुरू कर दिया.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का यह अंदाज़ देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. उन्होंने ठेले वाले से पूछ कर खुद ही झालमुढ़ी बनाने में जुट गए. खुद ही सामग्री को मिलाकर स्वादिष्ट झालमुढ़ी तैयार की और वहां मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और दूसरे मेहमानों को अपने हाथों से परोसा. उन्होंने खुद भी चटपटाकर खाई और सभी से कहा कि यह स्वाद भी खेल की तरह ही जरूरी है।.उनकी सादगी और अपनापन देखकर लोग काफी खुश नजर आए.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का अनोखा अंदाज! जामताड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे मंत्री जी ने झालमुढ़ी बनाकर सबको चौंकाया! प्याज, मिर्च, टमाटर मिलाकर खुद तैयार की चटपटी झालमुढ़ी और खिलाड़ियों-दर्शकों को परोसी.#JharkhandNews #IrfanAnsari #JhalMuri #ViralVideo pic.twitter.com/90VVP5JUqR
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) September 8, 2025
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्री जी के इस अंदाज़ की खूब तारीफ की. कोई कह रहा था कि राजनीति में गोल कर न पाएं तो क्या, लेकिन झालमुढ़ी के मैदान में तो मंत्री इरफान अंसारी ने सबका दिल जीत लिया. कई लोग इरफानअंसारी के साथ सेल्फी लेने में भी जुट गए. मंत्री इरफान अंसारी के जरिये झालमुढ़ी बनाते हुए मौके पर मौजूद लोग भी खाने की डिमांड कर रहे हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
डॉ. इरफान अंसारी का शुमार झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है, जो जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका जन्म देवघर जिले में हुआ और उन्होंने लुगांस्क यूनिवर्सिटी, यूक्रेन से 2000 में एमडी (फिजिशियन) की डिग्री हासिल की. सियासी सफर में उनके पिता फुरकान अंसारी का प्रभाव रहा, जो जामताड़ा से पूर्व विधायक रह चुके है.
साल 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में इरफान ने जामताड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को हराकर पहली विधायक बने. साल 2019 में उन्होंने दूसरी बार यह सीट जीती. इसी तरह साल 2024 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता सोरेन को 43 हजार 676 वोटों से हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बने.
इस समय कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार में वे कैबिनेट मंत्री के रूप में सक्रिय हैं. जुलाई 2024 में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग सौंपे गए. दिसंबर 2024 में कैबिनेट विस्तार के बाद इन्हें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग भी मिला.
इरफान अंसारी ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर जोर दिया गया, लेकिन कुछ आपराधिक मामले (जैसे धारा 420, 506 आईपीसी) और विवादास्पद बयानों (जैसे सीता सोरेन पर टिप्पणी, अक्टूबर 2024) के कारण विवादों का सामना करना पड़ा. फिर भी वे संताल परगना क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं. हालिया दिनों वह अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं.