Kairana News: उत्तर प्रदेश के कैराना से ताल्लुक रखने वाले तसव्वुर की सऊदी अरब में मौत हो गई है. वह 2 महीने पहले ही वहां नौकरी के लिए गए थे. बीती रोज उनकी लाश को उनके अहले खाना को सौंपा गया है.
Trending Photos
)
Kairana News: सऊदी अरब में एक ड्राइवर का काम करने वाले तसव्वर अली की अचानक मौत हो गई है. वह उत्तर प्रदेश के जिला शामली के कैराना के रहने वाले थे. मौत की वजह का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है. उनकी मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया.
करीब दो महीनों पहले ही 29 साल का तसव्वुर नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब गया था. वहां वह एक घरेलू गाड़ी चलाता था, बताया जा रहा है कि बीते 28 अक्टूबर को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और इसके बाद उसे तुरंत डॉक्टर के ले जायाा गया. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.
भारत के कुछ लोगों ने तसव्वुर की मौत की जानकारी उनके घर वालों को दी. रिपोर्ट के मुताबिक परिजनों के पास समाजसेवी अहमद चौधरी का फोन आया था. उन्होंने बताया था कि तसव्वुर अब इस दुनिया में नहीं रहा है. अहमद ने ही गांव बराला के मौलाना अकमल और आसिफ की मदद से लाश को पैतृक गांव पहुंचाने की सारी फॉर्मेलिटीज पूरी की थीं.
कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद लाश को एंबुलेस के जरिए एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया. अहमद चौधरी ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह दस बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना हुई थी. शाम को तसव्वुर की लाश भारत पहुंची और देर रात तक उनके परिवार को मिल पाई.