Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2998567

Kannauj में पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 लाउडस्पीकर्स हटवाए और 54 के डेसिबल किए कम

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों का प्रशासन लाउडस्पीकर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी सिम्त में तीन दिन के खास कैंपेन के दौराव कन्नौज में भी लाउडस्पीकर्स के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Kannauj में पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 लाउडस्पीकर्स हटवाए और 54 के डेसिबल किए कम

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों का प्रशासन लाउडस्पीकर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी सिम्त में तीन दिन के खास कैंपेन के दौराव कन्नौज में भी लाउडस्पीकर्स के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान 31 लाउडस्पीकर हटाए गए और 54 की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप करवाई गई.

कन्नौज जिले में लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश पर जिले में यह ऑपरेशन चलाया गया था. थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने 171 धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर व दूसरे साउंड सिस्टम्स की जांच की. इस दौरान निरीक्षण में 85 लाउडस्पीकर मानकों के विपरीत पाए गए. इन 85 लाउडस्पीकरों में से 54 की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप करवाई गई और 31 लाउडस्पीकर मौके से हटवाकर स्कूल-कॉलेजों में बांट दिए गए.

पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

जिन जगहों से लाउडस्पीकर हटाए गए, वहां के लोगों को साफ आदेश दिया गया कि वे नियमानुसार ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करें. इस दौरान पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत लोगों को जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक व व्यक्तिगत कार्यक्रम में लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए. ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

लाउडस्पीकर्स की तेज आवाज को रोकना काफी मुश्किल

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल इस तरह हो रहा है कि पुलिस के लिए इन पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है. करीब दो साल पहले जिले भर में लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया गया था. हालांकि, इससे कोई फायदा नहीं होता दिखा. अब फिर पुलिस को कई जगहों से लाउडस्पीकर्स हटाने पड़े हैं.

इससे पहले फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर और आज़मगढ़ में पुलिस ने लाउडस्पीकर्स के खिलाफ एक्शन लिया था. इस दौरान कई मज़हबी मकामात से स्पीकर्स को हटवाया गया था और साथ ही लोगों को बेदार भी किया गया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news