Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2775463
Zee SalaamIndian MuslimIAS फौजिया को पाकिस्तानी कहने वाले BJP MLC पर CM सिद्धारमैया का पलटवार, कहा- नहीं बख्शेंगे

IAS फौजिया को पाकिस्तानी कहने वाले BJP MLC पर CM सिद्धारमैया का पलटवार, कहा- 'नहीं बख्शेंगे'

IAS Faujia Tarnnum Case: कर्नाटक में बीजेपी नेता एन रवि कुमार के डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम को पाकिस्तानी बताने पर बवाल मच गया है. सीएम सिद्धारमैया ने बयान की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

IAS फौजिया को पाकिस्तानी कहने वाले BJP MLC पर CM सिद्धारमैया का पलटवार, कहा- 'नहीं बख्शेंगे'

IAS Faujia Tarnnum Case: कर्नाटक के बीजेपी नेता और MLC एन रवि कुमार ने कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर  और IAS अधिकारी फौजिया तरन्नुम को पाकिस्तानी बताया था, जिसके बाद से ही सूबे की सियासत गरमा गई है. बीजेपी नेता के इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. इन सब के बीच कर्नाटक पुलिस ने भी MLC एन रवि कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है. अब सूबे के सीएम सिद्धारमैया ने इस बयान की निंदा की है और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि समाज में नफरत और दुश्मनी फैलाने की कोशिश भी है.

सीएम सिद्धारमैया ने भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं करेगी और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री का यह बयान विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक कुमार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के जवाब में आया है. उनकी टिप्पणियों के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है. 

सिद्धारमैया ने क्या कहा?
सिद्धारमैया ने कहा, "भाजपा एमएलसी रवि कुमार ने जो कुछ भी कहा वह उचित नहीं है. यह दुश्मनी पैदा करने वाला बयान है. उन्हें (कलबुर्गी डीसी फौजिया तरन्नुम) कुछ नहीं होगा, लेकिन यह समाज में दुश्मनी पैदा करने वाला है. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं."

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी नेता ने दिया था ये बयान
दरअसल, बीजेपी के 'कलबुर्गी चलो' अभियान के तहत आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एन रवि कुमार ने जिला कलेक्टर की स्वतंत्रता पर सवाल उठाया था और अपमानजनक संदर्भ देते हुए कहा था कि वह "पाकिस्तान से आई हो सकती हैं. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के प्रभाव में काम कर रहा है. बीजेपी नेता ने आगे कहा, "कलबुर्गी डीसी कार्यालय ने भी अपनी स्वतंत्रता खो दी है. डीसी मैडम भी उनकी (कांग्रेस) बातों को सुन रही हैं. मुझे नहीं पता कि डीसी पाकिस्तान से आए हैं या यहां के आईएएस अधिकारी हैं."

MLC के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बीजेपी नेता एन. रविकुमार की डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम पर की गई ‘पाकिस्तानी’ टिप्पणी के बाद मामला और तूल पकड़  लिया है. कई संगठनों और सामाजिक समूहों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है और रविकुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल फौजिया तरन्नुम कांग्रेस सरकार में कलबुर्गी की डीसी हैं और विवाद के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी चर्चा में आ गई है. उधर बीजेपी ने राज्य के मंत्री प्रियांक खड़गे को कैबिनेट से हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news