Hindu Groups Controversial Remarks on Muslim: कर्नाटक के कोडगु जिले के नापोक्लु में एक सभा में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विवादित बयान दिया और उनके खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया. हिंदू रक्षा समिति नाम के संगठन के जरिये आयोजित इस सभा में गैर हिंदूओं से व्यापार न करने और गोवंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की शपथ दिलाई.
Trending Photos
)
Karnataka News: हिंदीभाषी राज्यों के बाद अब मुसलमानों के खिलाफ नफरत और हिंसा की आग पूरे भारत में फैल गई है. कुछ इसी तरह का नजारा कर्नाटक के कोड़गु जिले में में देखने को मिला, जब हिंदूवादी संगठनों ने एक सभा का आयोजन कर सांप्रादियक सौहार्द बिगाड़ने वाले शपथ ली. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि बीजेपी के बाद अब कांग्रेस शासित सरकारें भी चरमपंथी संगठनों को संरक्षण देने लगी हैं.
दरअसल, बीते 1 अप्रैल 2026 को कर्नाटक के कोडगु जिले के नापोकलु में हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू जनजागृति सभा नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस सभा के दौरान मुसलमानों को टार्गेट करते हुए हिंदूवादी नेताओं ने कई आपत्तिजनक बयान दिया. इतना ही नहीं हिंदूवादी नेताओं ने हिंदू जनजागृति सभा नाम के कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुसलमानों का बॉयकाट करने और उनसे व्यापार या कारोबार न करने की शपथ दिलाई.
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में कई आपत्तिजनक मुद्दों को लेकर बड़ी चर्चा हुई. इस मौके पर मौजूद लोगों को संगठन के लोगों ने दिलाई कि वे गैर-हिंदुओं के साथ विशेषतौर पर मुसलमानों के साथ किसी भी तरह का व्यापार या कारोबार नहीं करेंगे. मुसलमानों को टार्गेट करते हुए नेताओं ने "लव जिहाद, लैंड जिहाद, आर्थिक जिहाद और जनसंख्या जिहाद" जैसे विवादित समस्या होने का दावा किया और आने वाले समय इसके खिलाफ सख्त रूक अपनाने को कहा.
यह भी पढ़ें: नमाज के वक्त जूते पहनकर मस्जिद में घुसा कांस्टेबल, मुसलमानों के विरोध पर पुलिस ने झाड़ा पल्ला
हैरान करने वाली बात यह कि सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के "लव जिहाद, लैंड जिहाद, आर्थिक जिहाद और जनसंख्या जिहाद" जैसे किसी मुद्दे से इंकार के बावजूद मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़काने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है. इस कार्यक्रम में गौहत्या और गोमांस की बिक्री को रोकने की भी शपथ दिलाई गई.
इस रैली की शुरुआत नापोक्लु के पुराने ताल्लुक जंक्शन से सुबह 10 बजे शुरू हुई, इसके बाद यह बाजार परिसर तक पहुंची, जहां जनजागृति सभा का आयोजन किया गया था. हिंदू रक्षा समिति के एक नेता कुक्केरा अजित ने कहा कि हाल ही में नापोक्लु में एक हिंदू शख्स पर हमला हुआ था, इसी के विरोध में विवादित कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
बीजेपी नेताओं की तर्ज पर मुसलमानों को बांग्लादेश से जोड़ने की कोशिश की गई. सभा में कहा गया कि बांग्लादेश से आए कथित अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाना चाहिए. आयोजकों ने इसे "राष्ट्र विरोधी गतिविधियों" के खिलाफ जागरूकता अभियान बताया और कहा कि इसका मकसद एक संगठित और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है.
हालांकि, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से सांप्रादियक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है. हालांकि, अभी तक कोडगु जिला प्रशासन या किसी अन्य अधिकारी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: फिजाओं में जहर घोलने की साजिश नाकाम, पहले फेंका गोवंश का सिर, फिर मस्जिद पर फेंका बम