Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752911
Zee SalaamIndian MuslimUP के Kaushambi में ज़ालिम बना ज़ाहिद, मां का सिर पत्थर से कुचला

UP के Kaushambi में ज़ालिम बना ज़ाहिद, मां का सिर पत्थर से कुचला

Kaushambi NEWS: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी बूढी मां का सिर पत्थर से कुचल दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी जाहिद का मां के साथ छोटी सी बात पर विवाद हुआ था.

UP के Kaushambi में ज़ालिम बना ज़ाहिद, मां का सिर पत्थर से कुचला

Kaushambi NEWS: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलुगी बेटे ने मामूली सी बात पर अपनी मां की हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने अपनी मां के सिर को पत्थर से कुचला और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और और आरोपी बेटी की तलाश शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला मंझनपुर कोतवाली इलाके के सोनारान का पुरवा की है. जहां स्वर्गीय शहजादे की पत्नी मेहरुन्निशा की एक छोटी से बात पर नोकझोक हो गई. दरअसल, मां ने अपने बेटे ज़ाहिद से खिड़की का पर्दा हटाने के लिए कहा था. इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और आरोपी ने अपनी मां के सिर पर पत्थर से वार कर दिया.

मां हुई बुरी तरह घायल

25 साल के आरोपी के इस वार से मां बुरी तरह से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोप ज़ाहिद मौके से फरार हो गया. जिसके बारे में अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने क्या कहा?

झनपुर कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी जाहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है. उन्होने बताया कि वह घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है और पुलिस लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है, वह अपनी मां के साथ रहता था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news