Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2725347
Zee SalaamIndian Muslimबिहार के किशनगंज में वक्फ के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, मुस्लिम संगठनों ने दी बड़ी चेतावनी

बिहार के किशनगंज में वक्फ के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, मुस्लिम संगठनों ने दी बड़ी चेतावनी

Kishanganj News: वक्फ कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक दल और मुस्लिम तंजीम भी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इस बीच बिहार के किशनगंज में वक्फ को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ है.

बिहार के किशनगंज में वक्फ के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, मुस्लिम संगठनों ने दी बड़ी चेतावनी

Kishanganj News: वक्फ संशोधन कानून बनने के बाद से ही देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक दल और मुस्लिम तंजीम भी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इस बीच बिहार में भी वक्फ कानून का विरोध हो रहा है. इसी कड़ी में बिहार के किशनगंज जिले में भी वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम संगठन और मकामी लोगों ने विरोध किया. 

इस प्रोटेस्ट में इमारतें शरिया,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड,जमीयत उलेमा ए हिंद से जुड़े उलेमाओं के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों से जुड़े नेता मौजूद थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की. साथ ही मोदी सरकार को अल्टीमेटम दिया है. इन संगठनों का कहना है कि अगर यह 'काला कानून' को वापस नहीं किया जाता है, तो बड़े आंदोलन किए जाएंगे.

AIMIM के विधायक ने क्या कहा?
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह सरकार देश को गृहयुद्ध में ढकेलना चाहती है. अगर बीजेपी सरकारी की डिक्शनरी से गाय,कब्रिस्तान , मुसलमान को बाहर कर दिया जाए तो ये लोग जिस तरह बिना पानी के मछली तड़प कर मर जाती है. उसी तरह तड़प कर मर जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

बड़े आंदोलन की चेतावनी
वहीं, राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस मुल्क को बीजेपी और आरएसएस वालों ने नहीं बल्कि हिंदू और मुसलमानों ने मिल कर बनाया है. उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ जारी लड़ाई में राजद मुसलमानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी.  इसके साथ ही विधायक इजहारुल हुसैन,अंजार नईमी, विधायक सऊद आलम,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए आगे बड़ा आंदोलन छेड़ने की बात कही है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news