KIYM Games 2025: खोलो इंडिया यूथ गेम्स में कादिर खान ने कमाल कर दिया. मंगलवार को उन्होंने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमदा प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर का रिकॉर्ड दो बार तोड़ा. पूरी खबर पढ़ें
Trending Photos
)
KIYM Games 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के दौरान मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने 24 घंटे के अंदर 400 मीटर रेस का रिकॉर्ड दो बार तोड़ा. अपने पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कादिर ने सोमवार को 400 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर फाइनल में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 47.34 सेकंड में दौड़ पूरी की. उन्होंने बिहार के पीयूष राज (47.43 सेकंड) को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. वहीं कर्नाटक के सैयद सबीर (47.50 सेकंड) ने ब्रॉन्ज जीता है.
गोल्ड जीतने के बाद कादिर ने कहा,"मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतना अच्छा दौड़ पाऊंगा. यह मेरा पहला खेलो इंडिया यूथ गेम्स था और अब मेरा टारगेट अगली बार इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना है."
महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने 100 मीटर दौड़ में 10.62 सेकंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया. पिछला रिकॉर्ड 10.63 सेकंड था. बिहार के प्रिंस कुमार (10.64 सेकंड) ने सिल्वर और महाराष्ट्र के रुद्र सचिन शिनी (10.78 सेकंड) ने ब्रॉन्ज जीता.
यूपी के बबलू कुमार ने 3:56.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड जीता. बिहार के विजय कुमार ने 3:57.12 सेकंड में दौड़ पूरी कर ब्रॉन्ज जीता है. उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने क्लीन एंड जर्क (वेट लिफ्टिंग) और ओवरऑल लिफ्ट में रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 163 किलोग्राम उठाया, जो पिछले रिकॉर्ड से 10 किलो ज्यादा था.
राजगीर में हॉकी के फाइनल में ओडिशा ने झारखंड को शूटआउट में 3-1 से हराकर लड़कियों का गोल्ड जीता. लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने यूपी को 1-0 से हराया. मध्यप्रदेश (लड़कियां) और पंजाब (लड़के) को ब्रॉन्ज मिलाय