Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2677122
Zee SalaamIndian Muslimहर मस्जिद के नीचे ढूंढेंगे मंदिर तो देश में छिड़ जाएगा गृह युद्ध; के के मोहम्मद की चेतावनी

हर मस्जिद के नीचे ढूंढेंगे मंदिर तो देश में छिड़ जाएगा गृह युद्ध; के के मोहम्मद की चेतावनी

KK Mohammad: इन दिनों देश में हिंदू संगठन हर मस्जिद और मजार के नीचे मंदिर खोज रहे हैं. इस बीच बाबरी मस्जिद का सर्वे करने वाले आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है.

हर मस्जिद के नीचे ढूंढेंगे मंदिर तो देश में छिड़ जाएगा गृह युद्ध; के के मोहम्मद की चेतावनी

KK Mohammad: इन दिनों देश में हिंदू संगठन हर मस्जिद और मजार के नीचे मंदिर खोज रहे हैं. बाबरी मस्जिद से शुरू हुआ ये विवाद अब देश के कोने-कोने तक फैल गया है. हाल में संभल के शाही जामा मस्जिद को हिंदू संगठनों ने हरिहर मंदिर बताकर कोर्ट में याचिका डाली, जिसके बाद कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने का फरमान सुना दिया. इस फरमान के बाद ASI की टीम शाही जामा मस्जिद सर्वे करने पहुंच गई और इस दौरान संभल में हिंसा भड़क गई, जिसमें गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई थी. इस बीच बाबरी मस्जिद का सर्वे करने वाले आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है.

आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने कहा कि अगर हम हर मस्जिद में मंदिर खोजने की कोशिश करेंगे तो गृहयुद्ध शुरू हो सकता है, जो देश के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. अगर हम हर मस्जिद में मंदिर खोजने की कोशिश करेंगे तो हमारे देश की हालत सीरिया और अफगानिस्तान जैसी हो जाएगी. केके मोहम्मद उज्जैन में चल रहे विक्रम उत्सव में शामिल होने आए थे. इस दौरान उन्होंने यह बात कही.

कही ये बड़ी बात
केके मोहम्मद  ने आगे कहा, "ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि कई मस्जिदों का निर्माण मंदिरों के ऊपर किया गया है. यह सच है कि कई मस्जिदों का निर्माण मंदिरों के ऊपर किया गया है, लेकिन अगर आज हम हर मस्जिद में मंदिर खोजने की कोशिश करेंगे, तो इससे देश में अशांति फैल सकती है. हमें बातचीत के जरिए इसका समाधान निकालने की जरूरत है. 

Add Zee News as a Preferred Source

सीरिया और अफगानिस्तान बन जाएगा भारत- केके मोहम्मद
केके मोहम्मद ने चेतावनी दी कि अगर मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजने का सिलसिला शुरू हुआ, तो देश की स्थिति अफगानिस्तान और इजरायल और सीरिया जैसी हो सकती है. पुरातत्वविदों को हर स्थल पर अतीत के अवशेष जरूर मिलते हैं, लेकिन इसे विवाद का मुद्दा बनाना उचित नहीं होगा. समाज को बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालने की जरूरत है. ऐसे संवेदनशील मुद्दों को टकराव के बजाय आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए.

बाबरी मस्जिद का सर्वे में केके मोहम्मद का था अहम रोल
गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद का सर्वे करने के लिए ASI की एक टीम बनाई गई थी. केके मोहम्मद इस टीम का हिस्सा थे और केके मोहम्मद ने कई अहम सबूत जुटाए थे, जिन्हें कोर्ट ने काफी अहम माना था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केके मोहम्मद द्वारा जुटाए गए सबूतों को अहम मानते हुए हिंदू पक्ष के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news