)
Kolkata News Today: अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत अब दक्षिपंथी शासित राज्यों से निकलकर पूरे देश में फैल चुकी है. इसका नजारा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी देखने को मिला. कोलकाता की सड़कों पर यात्रियों और बस कंडक्टरों के बीच किराये को लेकर झगड़ा आम बात है, लेकिन इस बार किराये के विवाद ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली. पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोलकाता के ए. जे. सी. बोस रोड और रॉडन स्ट्रीट के चौराहे पर एक निजी बस में हुई. बस कंडक्टर बिश्नु साव का एक यात्री से किराये को लेकर विवाद हो गया. कहा जा रहा है कि पहले दोनों के बीच बहस हुई और धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ता गया. इसी दौरान समुदाय गुस्से में आकर कंडक्टर ने पीड़ित यात्री चलती बस से धक्का दे दिया. आरोपी ने पीड़ित समुदाय विशेष का होने की वजह से भद्दी गालियां भी दीं.
पीड़ित यात्री की पहचान मोहम्मद अजीज खान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. मोहम्मद अजीज खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बस का कंडक्टर की पहचान बिश्नु साव के रुप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह झगड़ा उस समय हुआ जब दो निजी बसें एक-दूसरे से ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं. इसी दौरान यात्रियों और कंडक्टर के बीच किराये को लेकर बहस शुरू हो गई.
यात्री मोहम्मद अजीज खान का ताल्लुक मुस्लिम समुदाय से होने की बात जानकर, आरोपी कंडक्टर भड़क गया. उसने पीड़ित को जाति सूचक गालियां देते हुए अपमानित किया और फिर चलती बस से नीचे धक्का दे दिया. थाना शेक्सपीयर सरणी की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस की पहचान की गई और आरोपी कंडक्टर को जल्द ही पकड़ लिया गया.
मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि झगड़े के दौरान बस काफी तेज रफ्तार में थी और अजीज खान चलती बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त बस में कितने यात्री सवार थे. क्या किसी अन्य शख्स ने झगड़े को शांत कराने की कोशिश की थी.