Kolkata News: कोलकाता पुलिस ने रेलवे स्टेशन की दीवार पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान का झंडा लगाने वालों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं.
Trending Photos
)
Kolkata News: वेस्ट बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना ज़िले के एक रेलवे स्टेशन की दीवार पर पाकिस्तानी झंडे का पोस्टर चिपकाने और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" लिखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है.
गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम चंदन मलाकार (30) और प्रज्ञजीत मंडल (45) हैं. दोनों को बोंगांव इलाके से बुधवार रात पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक ये दोनों एक राजनीतिक पार्टी और 'सनातनी एकता मंच' नामक संगठन से जुड़े हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अकैपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी झंडा चिपकाया और "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" लिखा, ताकि इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा सके. हालांकि, पुलिस की सही वक्त पर कार्रवाई से उनके इस प्लान को नाकामयाब कर दिया.
बोंगांव पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: “बुधवार रात को अकैपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी झंडा पाया गया. जांच में पता चला कि यह काम चंदन मलाकार और प्रज्ञजीत मंडल ने जानबूझकर किया था. दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने का प्लान बनाया था. पुलिस ने आगे कहा कि हम ऐसे षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जो समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं.
यह घटना 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. भारत सरकार और कई राजनीतिक दलों ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों की भूमिका बताई है, जिसे पाकिस्तान ने नकारा है.