Allahabad High Court on Hindu Chetna Yatra: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामला हाईकोर्ट में लंबित है. इस बीच श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास की तरफ से हिंदू चेतना यात्रा निकाली जा रही है. इस पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है. इसको लेकर मुस्लिम पक्ष ने आज हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है.
Trending Photos
)
Hindu Chetna Yatra Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला चल रहा है. इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है. हालांकि, ईद-उल-अजहा से पहले मथुरा में हिंदू पक्ष ने हिंदू चेतना यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया है. इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया.
हिंदू चेतना यात्रा को रोकने को लेकर अब मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट का रुख किया है. मुस्लिम पक्ष इस यात्रा से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है. शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी की तरफ से कहा गया है कि श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास इस मामले में खुद एक पक्षकार है, ऐसे में उन्हें अदालत के फैसले से पहले ऐसी किसी भी यात्रा से बचना चाहिए.
मुस्लिम पक्ष ने अपनी अर्जी में कहा कि इस यात्रा के जरिए मथुरा में शांति सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. मुस्लिम पक्ष की अर्जी के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा बयान आया है. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदू चेतना यात्रा निकाली जा रही है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा कि देश के कई हिस्सों से हिंदू चेतना यात्रा निकाली जा रही है और ये सभी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल पर पहुंच रही हैं. मुस्लिम पक्ष की हाईकोर्ट में दाखिल की गई अर्जी को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस आरोप का जवाब वह कोर्ट में देंगे.
ईटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में मुस्लिम पक्ष के वकील तनवीर अहमद ने कहा कि श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले कोर्ट में लंबित है. उन्होंने कहाकि हिंदू चेतना यात्रा के खिलाफ सूट नंबर 13 के तहत 23 मई को सुझाव दाखिल किया गया है. ऐसे हालात में इस तरह की किसी भी सरगर्मी से बचना चाहिए, जिससे सामजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा हो.
बता दें, श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के जरिये निकाली जा रही है हिंदू चेतना यात्रा काशी, हरिद्वार, प्रयागराज, ऋषिकेश, अयोध्या, पुरी, चित्रकूट में निकाली जाएगी. इसके अलावा नासिक, मदुरई, उज्जैन, द्वारका, तिरुपति बालाजी, कामाख्या देवी मंदिर समेत 12 ज्योतिर्लिंगों और अन्य तीर्थों से शुरू होंगी. इस दौरान बड़े स्तर पर स्कूटी, बस, स्कूल, पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की आशंका है.