)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भोपाल में ऐतिहासिक तब्लीगी इज्तिमा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. आगामी 17 नवंबर से 19 नवंबर तक इस ऐतिहासिक इज्तिमा का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में जिला प्रशासन और इज्तिमा कमेटी के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और इज्तिमा कमेटी के लोग मौजूद थे. बैठक में इज्तिमा से जुड़ी व्यवस्थाओं और समन्वय पर चर्चा की गई.
दरअसल, भोपाल में हर वर्ष तब्लीगी जमात की तरफ से इज्तिमा का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में लाखों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग शिरकत करते हैं. साथ ही विदेशों से भी उलेमा और आम लोग इस इज्तिमा में शिरकत करने के लिए आते हैं. इज्तिमा में आने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए इज्तिमा कमेटी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इज्तिमा के लिए तय 100 एकड़ जमीन को बढ़कर 120 एकड़ कर दी गई है. साथ ही पार्किंग के लिए 300 एकड़ जमीन तय की गई है.
इस दो दिवसीय इज्तिमा में शामिल होने वाले लोगों के लिए टेंट, शौचालय, खाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही इज्तिमा में आने वाले भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इज्तिमा कमेटी और भोपाल शरह का प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे. भोपाल शहर के 5 हजार पुलिसकर्मियों और इज्तिमा कमेटी के 25 वोलेंटियर को इज्तिमा में व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी दी जाएगी.
इज्तिमा में लाखों की तादाद में लोग शिरकत करेंगे. इस चीज को देखते हुए आयोजन स्थल को 70 जोन में बांटा गया है, ताकि प्रशासन और इज्तिमा कमेटी के वॉलंटियर्स आसानी से भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. इस बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में यह निर्देश दिया गया कि आपत्कालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा जाएगा. साथ ही भीड़ को कंट्रोल करने और भगदड़ की स्थिति से निपटने के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया गया.