Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2998541

क्या अल फलाह यूनिवर्सिटी में 11 दिनों तक खड़ी थी Delhi Blast में इस्तेमाल की गई i20 कार?

Lal Qila Blast Update: लाल किला अस्पताल ब्लास्ट मामले में लगातार अलग-अलग इंकेशाफ हो रहे हैं. दावा किया गया है कि जिस i20 का इस्तेमाल ब्लास्ट के लिए किया गया था वह अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी.

क्या अल फलाह यूनिवर्सिटी में 11 दिनों तक खड़ी थी Delhi Blast में इस्तेमाल की गई i20 कार?

Lal Qila Blast Update: लाल किला ब्लास्ट में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब इस धमाके के लिए इस्तेमाल हुई कार से जुड़ी जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि धमाके में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार 11 दिन तक फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में खड़ी थी. हालांकि इस मामले में  अब फरीदाबाद पुलिस का बयान आ गया है.

हरियाणा के अल-फलाह अस्पताल में खड़ी थी कार?

इस धमाके के लिए सफेद आई20 कार का इस्तेमाल किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के दावा किया जा रहा था कि कार 11 दिनों तक हरियाणा के फरीदाबाद में मौजूद अल फलाह कॉलेज के कैंपस में खड़ी थी. इसके साथ ही आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी ने 10 नवंबर की सुबह, यानी धमाके के दिन, कॉलेज से कार निकाली थी. हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है और बताया है कि कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी में नहीं थीय इसके साथ ही यूनिवर्सिटी का भी बयान आया है. जिसमें यूनिवर्सिटी पल्ला झाडती नजर आ रही है.

6:52 बजे हुआ था जोरदार धमाका

सोमवार शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर पुरानी दिल्ली के इलाके में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ. इस ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए. अटैक के कुछ घंटों के बाद से ही पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली तक कैसे पहुंची कार

जानकारी के मुताबिक, डॉ. उमर नबी ने 29 अक्टूबर को यह कार फरीदाबाद के कार डीलर सोनू से खरीदी थी. उसी दिन वह पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कार लेकर गया था. CCTV फुटेज में कार का नंबर HR 26CE7674 दिखाई दे रहा है, जो सोनू के दफ्तर के पास स्थित रॉयल कार ज़ोन के नजदीक PUC बूथ के बगल में पार्क थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news