Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3001151

Bihar Election Result 2025 Live: जोकीहाट सीट से AIMIM के मुर्शीद आलम ने JDU के मंजर आलम को दी शिकस्त

Bihar assembly elections Result 2025 Live: आज बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि जनता का प्यार किसे सबसे ज्यादा मिला है. हर अपडेट जानने के लिए बने रहे ज़ी सलाम के साथ


  • जोकीहाट सीट से AIMIM के मुर्शीद आलम ने JDU के  मंजर आलम को दी शिकश्त  
  • सीमांचल की जोकीहाट विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार मोहम्मद मुर्शीद आलम ने जेडीयू उम्मीदवार मंजर आलम को 28,803 वोटों से हरा दिया है. 

Trending Photos

File Photo
File Photo
LIVE Blog

Bihar Assembly Election 2025 Muslim Majority Seats Result and Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के 243 सीटों के नतीजों का 14 नवम्बर शुक्रवार को ऐलान हो चुका है. सुबह 8 बजे गिनती शुरू हो गई थी और देर शाम तक अभी जारी है.  इस चुनाव में राजद ने 18, कांग्रेस ने 10, CPI (ML) ने 2, JDU ने 4, LJP ने 2 और AIMIM ने 22 सीटों पर अपने मुस्लिम उमीदवार उतारे हैं. सीमांचल समेत राज्य के लगभग 20-25  मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत और हार अगली सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाती है. अधिकांश सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं.. NDA गठबंधन 201 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि महागठबंधन 26+ सीटों पर लीड कर रही है. AIMIM के 6 मुस्लिम कैंडिडेट लीड कर रहे हैं, वहीँ कांग्रेस और राजद के 4 कैंडिडेट अभी लीडिंग पोजीशन में दिख रही है. मुस्लिम बहुल सीटों और मुस्लिम उम्मीदवारों से जुड़ी पल- पल की अपडेट और ऑथेंटिक ख़बरें हम आपतक पहुंचा रहे हैं. जुड़े रहें सलाम टीवी के डिजिटल प्लेटफार्म से.

Add Zee News as a Preferred Source
14 November 2025
18:51 PM

जोकीहाट सीट से AIMIM के मुर्शीद आलम ने JDU के  मंजर आलम को दी शिकश्त  

सीमांचल की जोकीहाट विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार मोहम्मद मुर्शीद आलम ने जेडीयू उम्मीदवार मंजर आलम को 28,803 वोटों से हरा दिया है. 

18:40 PM
16:06 PM

Rafiganj assembly election result 2025: रफीगंज विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी गुलाम शाहिद सिर्फ 27 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर JDU के प्रमोद कुमार सिंह आगे चल रहे हैं. 

15:13 PM

Amour assembly election result 2025: अमौर विधानसभा सीट से AIMIM ने भारी मतों से जीत हासिल की है. AIMIM ने इस सीट पर अख्तरुल ईमान को चुनावी मैदान में उतारा था, उन्होंने 38928 वोटों से ऐतिहासिक जीत हांसिल की है. 

14:54 PM

Rafiganj election result 2025: रफीगंज विधानसभा सीट पर RJD के प्रत्याशी गुलाम शाहिद 2512 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर JDU प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह आगे चल रहे हैं. हालांकि इस सीट पर अभी तक 9 राउंड की गिनती हुई है. अभी 22 राउंड की गिनती होनी बाकी है. 

14:13 PM

AIMIM lead in 6 assembly seats in bihar election 2025: AIMIM के प्रत्याशी 6 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं. बहादुरगंज विधानसभा सीट से तौसीफ आलम, जोकीहाट विधानसभा सीट से मोहम्मद मुर्शीद आलम, ठाकुरगंज सीट से गुलाम हसनैन, कोचाधामन सीट से मोहम्मद सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान और बैसी से गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं. 

14:10 PM

दो मुस्लिम महिला उम्मीदावार, RJD की इशरत प्रवीण और JDU की शगुफ्ता अजीम की क्या है स्थिति ? 

बिहार चुनाव में NDA और महागठबंधन की तरफ से सिर्फ दो मुस्लिम महिल चुनावी मैदान में हैं. JDU ने अररिया सीट से शगुफ्ता अजीम को टिकट दिया था. शगुफ्ता अजीम अपने नजदीकी हरीफ कांग्रेस के अबिदुर रहमान से लगभग 7 हज़ार वोटों से आगे चल रहीं हैं. वहीँ RJD कटिहार के प्राणपुर से इशरत प्रवीण को उतारा था. इशरत प्रवीण भाजपा उम्मीदवार निशा सिंह से लगभग 7 हजार वोटों से पीछे चल रहीं हैं.   

12:58 PM

Kanti assembly election 2025: कांटी विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल मंसूरी 14938 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी अजीत कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. 

12:49 PM

Bisfi assembly election result 2025: बिस्फी विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी आसिफ अहमद 5835 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, BJP के प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

12:43 PM

Thakurganj assembly election result 2025: ठाकुरगंज विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रत्याशी गुलाम हुसनैन 357 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU)   के प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल 

12:39 PM

Kishanganj Assembly Election Result 2025: किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमरुल होदा 5771 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्वीटी सिंह दूसरे नंबर पर चल रही हैं. 

12:35 PM

Baisi Assembly election result 2025: बैसी विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी 9355 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

12:27 PM

Amor election result 2025: अमोर विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. अब वह 16444 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी सबा जाफर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

 




 
12:22 PM

Amor election result 2025: अमोर विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान 14262 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी सबा जाफर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

12:18 PM

RJD के इसराइल मंसूरी कांटी से JDU के अजीत कुमार से ११ हज़ार वोटों से पीछे 
 
मुजफ्फरपुर के कांटी से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद इसराइल मंसूरी ११ हज़ार वोटों से JDU के अजित कुमार से पीछे... राजद ने पहली बार कांटी सीट से किसी पसमांदा मुस्लिम को जीताकर भेजा था विधानसभा.. ये सात भी राजद खोता हुआ दिखाई दे रहा है. 

 

12:16 PM

jokihat election result 2025: जोकीहाट विधानसभी सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी 63 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शीद आलम दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

12:12 PM

Chainpur election result 2025: चैनपुर विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी जमा खान 849 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, महागठबंधन की ओर से इस सीट पर RJD प्रत्याशी बृज किशोर बिंद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

12:07 PM

बेतिया से कांग्रेस के वशी अहमद से पीछे चल रही भाजपा उमीदवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी 

बेतिया से कांग्रेस के वशी अहमद आगे.. भाजपा उमीदवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी 600 से ज्यादा वोटों से पीछे.. रेणु देवी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, और बिहार सरकार में रह चुकी हैं मंत्री...

11:56 AM

Araria election result 2025: अररिया से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम 13972 वोटों से बढ़त बनाई हुई है. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. बता दें कि अबुदुर रहमान अररिया से पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी और विधायक बने थे. 

11:47 AM

Raghunathpur election update: RJD प्रत्याशी ओसामा साहब रघुनाथपुर विधानसभा सीट से 3478 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. 

11:38 AM

SURSAND Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live:

आरजेडी के SYED ABU DOJANA सुरसंड विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं.
11:30 AM

Raghunathpur Vidhan Sabha Chunav Result 2025 Live

आरजेडी के उम्मीदवार ओसामा शहाब 3478 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

11:20 AM

Gopalganj Vidhan Sabha Result 2025 Live Updates

गोपालगंज से एआईएमआईएम के उम्मीदवार अनस आलम 28100 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

11:00 AM

JDU के मुस्लिम कैंडिडेट्स, जो लीड कर रहे हैं.

- जोकीहाट से मंजर आलम 
- अमौर में सबा जफर
- अररिया में शगुफ्ता अजीम
- चैनपुर में मोहम्मद जमा खान

10:53 AM

Balrampur Vidhan Sabha Result 2025 Live Updates

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मोहम्मद आदिल हसन बलरामपुर से करीब 900 वोटों से आगे चल रहे हैं.

09:51 AM

Bahadurganj Vidhan Sabha Result 2025 Live:

बहादुरगंज से AIMIM के तौसीफ आलम आगे चल रहे हैं.

09:50 AM

Kochadhaman Vidhan Sabha Result 2025

बिहार के कोचाधामन से मुजाहिद आलम आगे चल रहे हैं.

09:46 AM

Raghunathpur Vidhan Sabha Result 2025 Live Updates

रघुनाथपुर विधानसभा सीट से ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं.

08:54 AM

Bihar Vidhan Sabha Result 2025

JDU Muslim Candidates Bihar Elections
मोहम्मद जमां खान (चैनपुर), मंजर आलम (जोकिहाट), शगुफ्ता अजीम (अररिया) और सबा जफर (आमौर)

CPI (ML) Muslim Candidates Bihar Elections
महबूब आलम (बलरामपुर) और कयामुद्दीन अंसार (आरा) 

LJP (Ramvilas) Muslim Candidates Bihar Elections
चिरैया से शेख सलाउद्दीन खान और महुआ से शम्सुज्जमा 

AIMIM Muslim Candidates Bihar Elections
अमौर से अख्तरुल इमान, बलरामपुर से आदिल हसन, नरकटिया से शमीमुल हक, गोपालगंज से अनस सलाम, जोकीहाट से मुरशिद आलम, बहादुरगंज से तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, किशनगंज से एडवोकेट शम्स आगाज, बैसी से गुलाम सरवर, शेरघाटी से शान-ए-अली खान.

08:37 AM

JDU Muslim Candidates, Bihar Vidhan Sabha Result 2025

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया है. बिहार में मुस्लिम वोट बैंक को निर्णायक भूमिका में है. यही वजह है कि JDU ने मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए मोहम्मद जमां खान (चैनपुर), मंजर आलम (जोकिहाट), शगुफ्ता अजीम (अररिया) और सबा जफर (आमौर) को टिकट दिया है. JDU और उसके घटक दलों को इन मुस्लिम उम्मीदवारों से काफी उम्मीदें बंधी हैं. 

08:20 AM

Kishanganj Vidhan Sabha Result 2025 Live

शुरुआती रुझानों के मुताबिक किशनगंज सीट से कांग्रेस आगे चल रही है. यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार कमरुल होदा हैं.

08:20 AM

Congress Muslim Candidates, Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025

इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने भी कई सीटों पर मुस्लिम नेताओं पर भरोसा जताया है. इसके तहत वासी अहमद (बेतिया), मिन्नत रहमानी (सुपौल), अविदुर रहमान (अररिया), मसवार आलम (बहादुरगंज), कमरुल होदा (किशनगंज), अब्दुल जलील मस्तान (आमौर), इरफ़ान आलम (कसबा), शकील अहमद खान (कदवा), तौकीर आलम (बरारी) के नाम शामिल हैं. कांग्रेस समर्थित सहयोगी सीटों पर उमैर खान (बिहार शरीफ – CPI) और कुछ जगहों पर जेडीयू व एलजेपी के भी मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं.

 

08:13 AM

RJD Muslim Candidate Bihar Vidhansabha Chunav Result 2025

आरजेडी ने अब्दुस सुब्हान (बैसी), डॉ. फराज फातमी (कोड़ेया या केवती), यूसुफ सलाउद्दीन (सिमरी बख्तियारपुर), इसराइल मंसूरी (कांति), ओसामा शहाब (रघुनाथपुर), अनवारुल हक अंसारी (गोरियाकोठी) पर भरोसा जताया है.

इसके अलावा अख्तरुल इस्लाम शाहीन (समस्तीपुर), डॉ. शमीम अहमद (नरकटिया), फैसल रहमान (ढाका), सैयद अबू दोजाना (सुरसंड), आसिफ़ अहमद (बिस्फी), शहनवाज़ आलम (जोकिहाट), सऊद आलम (ठाकुरगंज), मुजाहिद आलम (कोचाधामन), इश्रत परवीन (प्राणपुर), शेख ज़ियाउल हसन (नाथनगर), डॉ. गुलाम शाहिद (रफीगंज) और शमशाद आलम (जमुई) भी मैदान में हैं.

07:43 AM

Amour Vidhan Sabha Result 2025: इस सीट पर कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान एनडीए की तरफ से जेडीयू के सबा जफर, एआईएमआईएम के मौजूदा विधायक अख्तरुल ईमान, जन सुराज पार्टी के अफरोज, और बीएसपी की लक्ष्मी कुमारी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

 

07:15 AM

Samastipur Vidhan Sabha Result 2025 Live Updates: बिहार चुनाव में समस्तीपुर सीट हॉट सीट्स में शुमार होती है. इस सीट से आरजेडी के अख्तरुल इस्लाम और जेडीयू की अश्वमेध देवी के बीच मुकाबला है.

06:44 AM

Raghunathpur Vidhan Sabha Result 2025 Live Updates: सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट उन चुनिंदा सीटों में शामिल है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है. इस सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार और शहाबुद्दीन के सहाबज़ादे ओसामा की किस्मत का फैसला आज होने वाला है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news