Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2889888
Zee SalaamIndian MuslimBihar News: मवेशी चोरी के आरोप में जाहिद की मॉब लिंचिंग की कोशिश; दर्ज हुई FIR

Bihar News: मवेशी चोरी के आरोप में जाहिद की मॉब लिंचिंग की कोशिश; दर्ज हुई FIR

Madhepura News: मधेपुरा जिले में मवेशी चोरी के आरोप में 40 साल के मोहम्मद जाहिद भीड़ ने मॉब लिंचिंग की को कोशिश की है. इस घटना में गंभीर रूप से जाहिद घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपियों कि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Bihar News: मवेशी चोरी के आरोप में जाहिद की मॉब लिंचिंग की कोशिश; दर्ज हुई FIR

Madhepura News: बिहार के मधेपुरा जिले में भीड़ ने मवेशी चोरी के आरोप में 40 साल के मोहम्मद जाहिद की मॉब लिंचिंग की कोशिश की. यह घटना 6 अगस्त की रात उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है. जाहिद आलमनगर थाना क्षेत्र के विषपट्टी पंचायत के विष्णुपुर गांव के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं.

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, घटना की रात जाहिद पर अचानक चोरी का इल्जाम लगाकर भीड़ ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. उसी गांव के निवासी भीखन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल उदाकिशुनगंज थाना पुलिस को खबर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से जाहिद को छुड़ाया.

भीखन ने बताया कि उस वक्त जाहिद को ग्रामीणों ने रस्सियों से बांध रखा था. पुलिस ने स्थिति को संभाला और जाहिद को छुड़ाकर परिजनों को इलाज कराने की सलाह दी. इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल जाहिद को भागलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दो दिन तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार आगे खर्च नहीं उठा पाया. पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने पैसे न होने की स्थिति में इलाज से साफ इनकार कर दिया. डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि अगर पैसे हैं तो इलाज होगा, नहीं, तो मरीज को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज या कहीं और ले जाइए. मजबूरी में परिजन जाहिद को अस्पताल से घर ले आए.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जाहिद के परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका इलाज भी चल रहा था. ऐसे में उन पर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों द्वारा इस तरह की बेरहम पिटाई न सिर्फ कानून के खिलाफ है बल्कि अमानवीय भी है. घटना के 4 दिन बाद यानी 10 अगस्त को उदाकिशुनगंज थाना में इस मामले की FIR दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल जाहिद की हालत गंभीर बताई जा रही है. परिजन प्रशासन से न्याय और बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं.

TAGS

Trending news