Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3181594
Zee SalaamIndian Muslimतीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन पर बवाल, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

तीन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन पर बवाल, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में तीन मुस्लिम युवकों पर तीन हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर रेप करने और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है. हालांकि अभी ये सिर्फ आरोप हैं, आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. एक पीड़ित युवती की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में की. पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

AI निर्मित फोटो
AI निर्मित फोटो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की एक नाबालिग हिंदू लड़की सहित तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का कथित मामला सामने आया है. यह घटना मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब अशोकनगर जिले की पीड़िता दो अन्य लड़कियों के साथ बुर्का पहने अपने घर लौटी. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है.

अशोकनगर जिले की पीड़िता की मां ने गुरुवार (16 अप्रैल) को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भोपाल में अपने मामा के यहां रहने गई थी. अक्सर आती जाती रहती थी. बीते मंगलवार को वह दो अन्य लड़कियों के साथ बुर्का पहने घर लौटी. परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ.

जांच में सामने आया कि लड़की के अलावा भोपाल की दो अन्य नाबालिगों के साथ भी धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म की वारदात हुई है. वहीं, अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि, लड़की करीब चार महीने पहले पिपरई रेलवे स्टेशन पर भोपाल निवासी अलतमश नामक आरोपी से मिली थी. आरोप है कि अलतमश ने उसे बहला-फुसलाकर उसका ''ब्रेन वॉश'' किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इस मामले में अभी तक आरोपी की पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल ये सिर्फ आरोप हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान आरोपी अलतमश के साथी अरहान खान और आहत खान ने भोपाल की रहने वाली पीड़िता की दो सहेलियों को भी झांसे में लेकर उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उनका भी धर्म परिवर्तन कराया. घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया और पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पीड़ित के परिजन थाने पहुंचे. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भी प्रयास शुरू कर दिया है. बताया यह भी गया है की एक आरोपी इस समय किसी अपराध में जेल में बंद है. पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news