)
Madhya Pradesh News: भारत में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाकर राजनीति के शिखर तक पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है. इसलिए हम आज देख रहे हैं कि भारत में कुछ नफरती नेता खुलेआम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं और बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दुकानदारों सेमुसलमानों को काम पर न रखने की अपील की है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने लव जिहाद के नाम पर मुसलमानों के खिलाफ जहर बोने का काम किया है. उन्होंने लव जिहाद के बहाने पूरे मुस्लिम समुदाय को अपराधी के रूप में पेश करने की कोशिश की और बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से अपील की कि अपनी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को काम से निकालें और किसी भी मुस्लिम को काम पर न रखें.
दुकानदारों से की मुस्लिम कर्माचारियों को हटाने की अपील
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एकलव्य सिंह गौड़ ने इंदौर शहर के सबसे पुराने और महिला वस्त्रों के सबसे बड़े बाजार शीतलामाता मार्केट और नलिया बाखल क्षेत्र में दुकानदारों से अपील की है कि वह अपनी दुकानों में मुस्लिम सेल्समैन न रखें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी मुस्लिम सेल्समैन को पहले से रखे हुए हैं तो तुरंत हटा दें. उन्होंने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए इस कार्रवाई को जरूरी बताया है.
राजनीतिक फायदे के लिए जिहाद का डर फैलाते हैं नफरती नेता?
गौरतलब है कि भाजपा के इन नेताओं के द्वारा कई तरह के जिहाद का जिक्र किए जाते हैं. जैसे, लव जिहाद, लैंड जिहाद, जिंस जिहाद, UPSC जिहाद, जनसंख्या जिहाद और भी अन्य जिहाद की बातें की जाती हैं. इन सब का मकसद साफ होता है मुस्लिम समुदाय को अपराधी के रूप में पेश करो, हिंदुओं में डर फैलाओ. फिर ये नेता इस डर और नफरत का फायदा राजनीतिक कामयाबी के लिए करते हैं.