Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मुस्लिम समाज के दो नाबालिग भाई-बहन पर धर्म परिवर्तन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत दर्ज कराने वाली हिंदू युवती और आरोपी मुस्लिम छात्रा के बीच दोस्ती थी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू युवती ने दो मुस्लिम समाज के नाबालिग भाई-बहन के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का इलज़ाम लगाया है. नाबालिग हिंदू लड़की और उसके परिजनों की शिकायत पर नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
नाबालिग हिंदू लड़की के मुताबिक उसके स्कूल में पढ़ने वाली एक मुस्लिम मुस्लिम छात्रा ने उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया है. साथ ही मुस्लिम छात्रा ने अपने भाई के साथ हिंदू युवती की शादी कराने के लिए भी दबाव बनाया. हिंदू लड़की ने यह भी इलज़ाम लगाया कि दोनों आरोपी भाई-बहन ने हिंदू लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह डर गई थी.
पुलिस ने हिंदू युवती का बयान दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हिंदू युवती ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. हालांकि आरोपी भाई-बहन की इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि हिंदू युवती और आरोपी मुस्लिम युवती एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और एक-दूसरे के बीच में दोस्ती भी थी. इससे पहले जबरन धर्म परिवर्तन के कई घटनाएं साने आ चुकी है, लेकिन इस घटना में दो नाबालिग भाई-बहन पर आरोप लगाए गए हैं.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam