Madinah Bus accident: मक्का से उमरा करके हज यात्रियों का एक जत्था मदीना जा रहा था, तभी उनकी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में 42 लोगों की मौत की खबर है. इस घटना में मारे गए लोग हैदराबाद के बताए जा रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद अधिकारियों को खास निर्देश दिया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Madinah Bus accident: भारत से सऊदी अरब उमरा करने गए 42 लोगों की एक बस दुर्घटना में मौत हो गई है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से मारे गए लोगों की तादाद की तस्दीक नहीं की गई है. इस भयावह घटना के बाद मृत परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. यह हादसा तब हुआ, जब सऊदी अरब के मक्का से हज यात्री उमरा करके मदीना शहर की तरफ जा रहे थे.
दरअसल, सोमवार (17 नवंबर) की सुबह एक हाजियों से भरी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. यह टकराव इतना भीषण था कि गाड़ी में आग लग गई. इस दुर्घटना में हैदराबाद के 42 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें 11 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं.
यह हादसा मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास/मुफ़रीहाट के पास भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुई. हादसे के वक़्त कई मुसाफिर सो रहे थे, जिससे टक्कर के बाद बस में आग लगने पर उनके बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जिससे पीड़ितों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है. माना जा रहा है कि एक आदमी बच गया है, हालाँकि उसकी हालत का अभी पता नहीं चल पाया है.
हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को दिया खास आदेश
इस घटना के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूरी जानकारी जुटाने का आदेश दिया. उन्होंने उन्हें केंद्रीय विदेश कार्यालय और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से बात करने की सलाह दी.
मुख्य सचिव ने कमिश्नर को दिए आदेश
मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को हैदराबाद सहित तेलंगाना के कई जिलों के उमराह तीर्थयात्रियों के खतरे में होने की जानकारी एकत्र करने के लिए अलर्ट किया है. इस घटना से जुड़ी मजीद जानकारी अभी आना बाकी है.
इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और गहरा दुख व्यक्त किया है . उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के रेयाद स्थित दूतावाद और जेद्दा स्थित वाणिज्यक दूतावास पीड़ितों की पूरी तरह मदद कर रहे हैं. वहीं, सऊदी अरब में भारती दूतावास भी इस घटना के बाद एक्शन में आई और पीड़ितों की मदद के लिए हेल्प हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
हैदाराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बाद केंद्र सारकार से मांग की है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की लाश उनके घर वापस लाया जाए. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि वह सुनिश्चित करें कि इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत ट्रीटमेंट दिया जाए.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam