)
Madinah Bus Accident Update: सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाईवे पर इतवार (16 नवंबर) को भारतीय जायरीनों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 45 भारतीय जायरीनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस भीषण हादसे के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतकों का अंतिम संस्कार सऊदी में ही किया जाएगा.
इस भीषण में हादसे में वतन से दूर सऊदी अरब में हैदराबा के कई लोगों की जिंदगी उजड़ गई. जायरीनों में से एक दंपति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसको सुनकर लोग दंग हैं. इस घटना की खबर के बाद दंपति के सही सलाम होने पर एक बार फिर यह कहावता चरितार्थ हो गई, जिसमें कहा गया है कि "खुदा की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता."
दरअसल, जो बस हादसे का शिकार हुई, उसमें एक भारतीय दंपति भी सफर करने वाला था. हालांकि, टिकट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्हें बस में सफर करने से रोक दिया गया था. इसके महज कुछ ही घंटे के बाद दंपति को बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. यह बस मक्का मदीना पर हाईवे पर एक टैंकर से टकरा गई थी.
सियासत में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के रहने वाले समीर और उनकी बीवी आयशा तबस्सुम ने 9 नवंबर को सऊदी अरब के लिए रवाना होने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी वजह से उन्हें टिकट नहीं मिला. बाद में उन्हें 13 नवंबर को टिकट मिला. समीर और आयशा का यह सफर दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना के चार दिन बाद थी. इस हादसे में उनके करीबी रिश्तेदारों समेत कई लोगों की जान चली गई. परिजन और दूसरे लोग इसे अल्लाह का करिश्मा बता रहे हैं, इसकी वजह से उनकी जान बच गई.
इस भयावह हादसे में हैदराबाद के टप्पाचबूतरा थाना क्षेत्र के झिर्रा नटराज नगर के कई परिवारों का घर उजड़ गया. इस दुर्घटना में अब्दुल कदीर की भी जान चली गई. इसके अलावा अब्दुल कदीर की बीवी गौसिया बेगम और ससुर मोहम्मद की भी मौत हो गई. कदीर के छोटे बेटे अब्दुल शोएब गंभीर रूप से घायल है, लेकिन उनकी जान बच गई.
इसी इलाके के रहने वाले उनके पड़ोसी मोहम्मद अली और उनकी बीवी शाहीनाज बेगम भी हादसे का शिकार हो गए. गुडीमलकापुर के मुगल नगर में रहने वाले इरफान अहमद, उनकी बीवी हुमैरा नाजनीन, मां सबीहा सुल्ताना और दो बच्चे इजहान और हमदान की भी मौत हो गई. इसी तरह रशीद की बीवी अमीना बेगम और बड़ी बेटी अनीस फातिमा भी हादसे में मारी गईं. इस हादसे के बाद रशीद और उनका परिवार सदमे हैं.