Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3004588

मदरसों में करोड़ा का भ्रष्टाचार, पकड़े गए घोटालेबाज धर्मवीर और सर्वेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से EOW की टीम ने मदरसा के छात्रों के छात्रवृत्ति के पैसा गमन करने के मामले में दो आरोपियों के गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूरी खबर जानने के लिए नीच स्क्रॉल करें. 

 

मदरसों में करोड़ा का भ्रष्टाचार, पकड़े गए घोटालेबाज धर्मवीर और सर्वेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने 62 मदरसों में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई है. मदरसा मुहम्मद साहब इस्लामिया फौकानिया सिकंदराराऊ के खजानची (कोषाध्यक्ष) सर्वेश पचौरी और प्रबंधक धर्मवीर सिंह को भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश के Economic Offences Wing (EOW) की कानपुर सेक्टर की टीम ने यह कार्रवाई की है. 

दरअसल, मदरसा मुहम्मद साहब इस्लामिया फौकानिया सिकंदराराऊ के खजानची और प्रबंधक पर 29.92 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. EOW की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश डाल रही थी, इसी कड़ी में EOW की टीम ने हाथरस से खजानची (कोषाध्यक्ष) सर्वेश पचौरी और प्रशासक प्रबंधक धर्मवीर सिंह को बीते रविवार (13 नवंबर) को गिरफ्तार कर लिया. अब दोनों आरोपियों को मेरठ न्यायाालय के सामने पेश किया जाएगा. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मदरसों में 1.65 लाख रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते थे, लेकिन दोनों आरोपियों ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत करके छात्रवृत्ति का 29.92 करोड़ रुपये गमन कर गए. इस कार्रवाई के बाद जिले के कई अन्य शिक्षण संस्थानों के संचालकों में भय और दहशत फैल गई है. बता दें कि यह घोटाला साल 2011-2012 और 2012-2013 में दिए जाने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के पैसों में किया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पहले 30 जुलाई को श्रीकृष्णा पीजी कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार उर्फ राजीव गुप्ता को भी EOW की टीम ने गिरफ्तार किया था. साथ ही इसी मामले में पवन कुमार उर्फ बंटी भी गिरफ्तार हो चुके हैं. पवन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अर्जुनपुर स्थित जाहरवीर मदरसा में 33,48,660 रुपये और शिवचरन इंटर कॉलेज में आठ लाख रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला किया. इस घटाले के बाद मुस्लिम समाज ने मांग की है कि घोटालेबाज दोषियों को सख्त सजा दी जाए. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news