Madrasa Seal: गोंडा में बिना मान्यता के चल रहे मदरसे की जांच करने के बाद प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है. इस मदरसे में कुल 103 स्टूडेंट पढ़ते थे, जिसमें से 42 स्टूडेंट मदरसे में ही रहते थे. सपा अध्यक्ष की शिकायत पर मदरसे की जांच कर कार्रवाई की गई है.
Trending Photos
)
Madrasa Seal: उत्तर-प्रदेश में एक के बाद एक मदरसों पर प्रशासन चाबूक चला रही है. गोड़ा जिले में एक मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था, जिसे प्रशासन ने कार्रवाई करने के बाद सील कर दिया है. इस मदरसे में कुल 103 बच्चें पढ़ते थे, जिसमें से 42 बच्चें मदरसें में ही रहते और ताली हासिल करते थे.
गोंडा जिले के जमुनियाबाग में बिना मान्यता के चल रहे एक मदरसे के खिलाफ जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से मदरसे को बंद कर दिया है. प्रशासन ने मदरसे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. प्रशासन ने मदरसे को सील करने से पहले जांच की थी, जिसमें पता चला कि मदरसा जामिया उम्मुल खैर अहसनुल बनात में कुल 103 स्टूडेंट पढ़ते थे, जिसमें से 42 स्टूडेंट मदरसे में ही रहते थे.
सपा अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई
मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम और एदादिया ऊला एवं राबिया स्तर की शिक्षा दी जा रही थी. यह मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा था, जिसकी शिकायत गोंडा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने की थी. सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने शिकायत में कहा है कि मदरसे का अनियमित रूप से संचालन किया जा रहा है और यह इसको बिना मान्यता के चलाया जा रहा है. मदरसे में ढाई सौ स्टूडेंट पढ़ रहे हैं, जिसमें से 150 स्टूडेंट मदरसे में ही रहते हैं, जिनकी देखभाल करने वाला कोई मौजूद और व्यवस्था नहीं है.
पास के स्कूल में बच्चों के एडमिशन का निर्देश
सपा अध्यक्ष की शिकायत के बाद गोंडा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पूरे मामले की जांच की और अरशद हुसैन द्वारा लगाए गए इल्जाम को सही मिलने पर तत्काल मदरसे को बंद करवाते हुए सील कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों को लेकर मदरसा संचालक को आदेश दिए है. प्रशासन ने मदरसे के प्रबंधक मोहम्मद इकरार अहमद को एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा कि इन बच्चों का दाखिला साथ वाले स्कूल में कराने के बाद एक रिपोर्ट दी जाए. अब इन बच्चों का प्राइमरी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एडमिशन करवाया जा रहा है.