Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3176144
Zee SalaamIndian Muslimमहाकुंभ फेम मोनालिसा पति को छोड़कर फरार, तलाश में राजस्थान की खाक छान रहा फरमान

महाकुंभ फेम मोनालिसा पति को छोड़कर फरार, तलाश में राजस्थान की खाक छान रहा फरमान

Mahakumbh Girl Monalisa Husband Video: महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा शादी के बाद विवादों में घिर गई हैं. हालिया दिनों एक जांच में रिपोर्ट में नाबिलाग होने की बात सामने आने के बाद वह पति को छोड़कर भाग गईं. इसके बाद पति फरमान खान लगातार मोनालिसा को ढूंढ रहे हैं. फरमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उन्हें अजमेर-पुष्कर में ढूंढते दिख रहे हैं.

मोनालिसा (बाएं) को राजस्थान में ढूंड रहा पति फरमान खान
मोनालिसा (बाएं) को राजस्थान में ढूंड रहा पति फरमान खान

Monalisa Husband Farman Khan Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा शादी के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. बीते दिनों मोनालिसा ने मुस्लिम नौजवान फरमान खान से केरल में शादी रचाकर लाइम लाइट आ गई थीं. वहीं, अब शादी के अब अपनी उम्र को लेकर वह विवादों में घिर गई हैं. इस बीच उनके पति फरमान ने एक वीडियो जारी कर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनकी वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नेटीजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. 

बता दें, 11 मार्च 2026 को महाकुंभ फेम गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली थी. इस शाद की खबर सामने आने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के साथ विवादित डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा और मोनालिसा के परिवार ने विरोध शुरू कर दिया था. सनोज मिश्रा और मोनालिसा के परिवार ने यह भी दावा किया था कि वह नाबालिग है. दूसरी तरफ दक्षिणपंथी संगठनों ने फरमान खान पर लव जिहाद का आरोप लगाया था. 

फरमान को छोड़कर भागी मोनालिसा
वहीं, अब शादी के महज कुछ दिनों बाद मोनालिसा के गायब होने की खबर ने हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद मोनालिसा, फरमान खान को छोड़कर कहीं चली गई है और फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल पाया है. इस बीच फरमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मोनालिसा की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में फरमान को कहते हुए सुना जा सकता है कि "फ्रेंड्स, मोनालिसा का अभी तक पता नहीं लग पाया है. मैं आज अजमेर जा रहा हूं. जोधपुर में भी हम पता करेंगे, आज जोधपुर में हमारा होल्ड है. अगर किसी को पता चले कि मोनालिसा कहां है या किसी ने उसे कहीं देखा है, तो कोई भाई-बहन मुझे जरूर बताए. आप मुझे मैसेज कर सकते हैं." इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

NCST की जांच में मोनालिसा निकलीं नाबालिग
मोनालिसा का अचानक गायब होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है, वह भी ऐसे समय में जब हालिया दिनों उन पर अपनी उम्र छिपा कर फरमान से शादी के आरोप लग रहे हैं. इससे पहले 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है. इसके बाद महेश्वर थाने में फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान पर मंडराया जेल का खतरा

मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक, NCST की टीम जांच के लिए खरगोन पहुंची थी. आयोग के अध्यक्ष की अगुवाई में टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें मोनालिसा की जन्म की तारीख 30 दिसंबर 2009 दर्ज बताई जा रही है. वहीं, मोनालिसा ने मार्च 2026 में फरमान खान से शादी की थी. इस हिसाब से देखा जा जाए तो शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी.

जांच रिपोर्ट में यह भी यह दावा किया गया है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र करीब 16 साल 2 महीने थी. बताया जा रहा है कि नगर पालिका से जारी एक गलत बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर केरल के एक गांव में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था. अब इस रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

मोनालिसा के नाबालिग होने की खबर पर सनोज मिश्रा का गंभीर आरोप
डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस मामले को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में यह साफ हो गया है कि मोनालिसा नाबालिग है. उन्होंने आरोप लगाया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPIM) ने मोनालिसा और फरमान की शादी में जिस तरह से भूमिका निभाई, उस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है.

मिश्रा के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले में प्यार का जो नैरेटिव पेश किया गया, वह भ्रामक है और सच्चाई से अलग है. उन्होंने कहा कि मोनालिसा का आधार कार्ड भी संदिग्ध है, जिसमें उसकी उम्र 18 साल दिखाई गई, जबकि महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक उसका जन्म दिसंबर 2009 में हुआ था.

कौन है मोनालिसा और कैसे मिली फेम?
महाकुंभ 2025 के दौरान एक साधारण सी लड़की अचानक सोशल मीडिया की सनसनी बन गई. "महाकुंभ की मोनालिसा" के नाम से मशहूर हुई मोनालिसा भोसले (मोनी भोसले) की कहानी अब हर किसी की जुबान पर है. मध्य प्रदेश के खरगोन जिला की रहने वाली मोनालिसा एक आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वे अपने परिवार के साथ महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने पहुंची थीं. इसी दौरान उनकी सादगी भरी खूबसूरती ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सांवली रंगत, कजरारी आंखें, तेज नाक और मासूम चेहरा लोगों को इतना पसंद आया कि कई लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर शेयर करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वह वायरल हो गई.

धीरे-धीरे मोनालिसा का लुक मशहूर पेंटिंग Mona Lisa से मिलाया जाने लगा और लोग उन्हें "कुंभ की मोनालिसा" कहने लगे. एक वीडियो, जिसमें वह माला बेचते हुए आत्मविश्वास के साथ लोगों से बात करती नजर आईं, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर गया. इसके बाद वह रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गईं. वायरल होने के बाद मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्हें बॉलीवुड में भी मौका मिला और फिल्म "The Diary of Manipur" में काम करने का ऑफर मिला. इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग, फोटोशूट और भाषा सीखने की क्लासेस भी शुरू कीं, ताकि अपने करियर को आगे बढ़ा सकें.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान पर मंडराया जेल का खतरा

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news