Aurangzeb Controversy: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र AIMIM प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट पर लगातार लोगों में झूट फैलाने के आरोप लगाए हैं.
Trending Photos
)
Maharashta News Today: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर इस समय पूरे देश का सियासी पारा हाई है. महाराष्ट्र के नागपुर में बीते 17 मार्च को औरंगजेबी की कब्र को लेकर हिंसा फैल गई थी. सत्ता पक्ष और विपक्षी दल लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने अपने बयानों से सबको आकर्षित किया. इम्तियाज जलील ने नागपुर हिंसा में पुलिस पर कथित पक्षपात करने के भी आरोप लगाए.
औरंगजेब विवाद को लेकर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि औरंगजेब मुसलमानों के हीरो नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए सर्वशक्तिमान अल्लाह ही सब कुछ है. इसके उलट भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना मुगल बादशाह औरंगजेब को हमारे सबसे बड़े नायक के रुप में पेश कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि औरंगजेब हमारा हीरो कैसे हो सकता है? हमारे रिती रिवाजों और परंपराओं के मुताबिक हम लोग औरंगजेब की पुण्यतिथि पर सिर्फ पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. जबकि हमारे किसी भी नेता ने कभी भी सार्वजनिक मंच से औरंगजेब की तारीफ नहीं की है.
इस मौके पर महाराष्ट्र AIMIM चीफ इम्तियाज जलील ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारे नेता और सुमदाय के लोग हमेशा से छत्रपति शिवाजी महाराज की तारीफ करते रहे हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल के दौरान हमें अपनी सेना और प्रशासन में सम्मान का स्थान दिया.
इम्तियाज जलील ने नागपुर हिंसा को लेकर नागपुर हिंसा को लेकर पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नागपुर हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई एकतरफ रही है. इस मामले में पुलिस सिर्फ मुस्लिम युवकों को ही निशाना बना रही है. जिससे समुदाय में गलत संदेश जा रहा है. इम्तियाज जलील ने पुलिस को संबोधित करते हुए कहा, "अगर कोई कानून- व्यवस्था तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बराए मेहरबानी एकतरफा कार्रवाई ना करें."
जनसत्ता में छपी खबर के मुताबिक, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने आरोप लगाया कि "बीजेपी और शिवसेना लगातार झूठी कहानियां फैला रहे हैं. जबकि मुस्लिम समुदाय का औरंगजेब से कोई ताल्लुक नहीं है और न ही वे मुगलों को मानते हैं." उन्होंने कहा कि प्रदेश की महायुति सरकार खास तौर पर बीजेपी और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता लगातार मुसलमानों को ताना मार रहे हैं. इम्तियाज जलील ने कहा बीजेपी और शिवसेना मुसलमानों में यह धारणा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि औरंगजेब एक हीरो था और वह मुगलों के प्रबल समर्थक.